ब्रिटेन में कौटिल्य फहराएगा देश का झंडा
फोटो संख्या 13
- 14 देशों के 15 बच्चों की आयोजित प्रतियोगिता में कौटिल्य दिखाएगा प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा
(करनाल)। गुगल ब्वॉय कौटिल्य 15 अगस्त को ब्रिटेन में अपने देश का तिरंगा
फहराकर देश की आजादी का जश्न मनाएगा और वहां इंडियन सोसायटी की ओर से
आयोजित प्रोग्राम में कौटिल्य को भारत गौरव अवॉर्ड से भी सम्मानित किया
जाएगा। ब्रिटेन के यार्क शहर के एक स्टेडियम में प्रोग्राम है और इसी
स्टेडियम में तीन दिवसीय प्रतियोगिता है। इसमें कौटिल्य अपनी प्रतिभा
दिखाएगा। इस दौरान वह वी एक्स खेल प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेगा।
मंगलवार
को ब्रिटेन रवाना होने से पहले घरौंडा में कौटिल्य और उसके पिता सतीश
शर्मा मीडिया से रूबरू हुए। सतीश शर्मा ने बताया कि ब्रिटेन के स्टेडियम
में 14 से 16 अगस्त तक प्रतियोगिता है। इसमें पांच बाल होती हैं और दस
खिलाड़ी। टीम के कप्तान साहिल तिवारी ने बताया कि पहली बार सात साल के
बच्चों का इस प्रतियोगिता में चयन हुआ है, जोकि भारत के लिए कौटिल्य का चयन
होना गौरव की बात है। यूके में होने वाली प्रतियोगिता में लगभग 14 देशों
की टीम हिस्सा लेगी। मंगलवार को यूके जाने से पूर्व गुगल ब्वॉय कौटिल्य और
साथ मेें इनके पिताजी सतीश शर्मा ने बताया कि गर्व की बात है कि वह दूसरे
देश में जाकर अपने भारत देश का तिरंगा फहराएगा। अपने जीवन कुछ नया करके
दिखाना चाहिए, ताकि भविष्य में देश की उन्नति में अपनी हिस्सेदारी निभा
सकें। उन्होंने बच्चों के बारे में बोलते हुए कहा कि बच्चों ने पढ़ाई में
अपना मन लगाना चाहिए और अच्छे संस्कार प्राप्त करके आगे बढने का प्रयास
करना चाहिए। कौटिल्य यूके में आयोजित 14 देशों की वीएक्स प्रतियोगिता में
15 बच्चे हिस्सा लेंगे। टीम के कप्तान साहिल तिवारी ने बताया कि वल्र्ड
चैंपियनशिप की होने वाली प्रतियोगिता में पहली बार सात साल के कौटिल्य का
चयन हुआ है। उन्होंने पूरी उम्मीद है कि इस प्रतियोगिता में कौटिल्य जीत
हासिल करके देश का नाम और रोशन करेगा।