फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कर्णनगरी की चार खिलाड़ियों के दम पर क्वार्टर फाइनल में पहुंची वाॅलीबॉल टीम

Fri, 09 Jan 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
हरियाणा महिला वालीबॉल टीम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। 69वीं अंडर-14 स्कूली राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आंध्र प्रदेश में किया जा रहा है। जिसमें जिले की चार महिला खिलाड़ी वंश, हिमानी, तेजस्वी और योकिता हरियाणा टीम की ओर से खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। हरियाणा टीम ने पहले मुकाबले में सीआईएससीई को हराकर जीत हासिल की और दूसरे मैच में मध्यप्रदेश को हराकर क्वार्टर-फाइनल में जगह बनाई।
इसमें देश से 28 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता से पहले जिले के कर्ण स्टेडियम में सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रदेशभर से खिलाड़ी पहुंचे थे और हरियाणा की टीम का चयन किया गया था। वहीं अन्य जिलों से निकू, अनन्या, उमंग, गुंजन, नैंसी, पूनम, अनवी और पायल शामिल हैं। सभी खिलाड़ी सातवीं से 10वीं तक के विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच संदीप ने बताया कि सभी खिलाड़ी पहले भी राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं और प्रदेश का नाम चमका चुके हैं। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के चलते टीम ने क्वार्टर-फाइनल में जगह बनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें