फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: काशी की तरह नजर आई कर्णनगरी… गूंजे जयकारे

Wed, 18 Feb 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
श्री दिगम्बर जैन सोसाईटी की ओर से निकाली गई शोभ यात्रा में रथ पर सवार श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। पंचकल्याणक महामहोत्सव के तीसरे दिन भगवान बालक के जन्म कल्याणक के रूप में मनाया गया। कर्णभूमि इस आयोजन से काशी नगरी बनी हुई नजर आई। मान्यता के अनुसार भगवान पार्श्वनाथ बालक के जन्म की सूचना राज महलों व नगर में पहुंचते ही सारी काशी नगरी मंगल गान व नृत्य करने लगी। जन्म के बाद भगवान तीर्थंकर बालक की शोभायात्रा निकाली गई।

रामलीला मैदान से शुरू हुई शोभायात्रा पुराने बस स्टैंड के सामने वाली गली से दयाल सिंह कालेज, कुंजपुरा रोड, पुरानी सब्जी मंडी चौक, कर्ण गेट, दयालपुरा गेट, कर्ण ताल से होते हुए जैन गर्ल्स स्कूल में इन्द्र-इन्द्राणियां पाण्डुकशिला पर ले गए, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान बालक का जन्माभिषेक किया। तदोपरांत बालक पार्श्व कुमार को पालना झुलाया गया। शोभायात्रा में बैंडबाजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते नजर आए।
विज्ञापन


आचार्य विनिश्चय सागर ने बताया कि हम सभी सामान्य जनों की भांति ही भगवान का भी जन्म होना है लेकिन हमारा जन्मदिवस मनाया जाता है जबकि भगवान का यह जन्म अंतिम होता है। इसलिए भगवान के जन्म दिवस को जन्म कल्याणक कहते हैं और वे जन्म, जरा, मृत्यु का विनास कर केवल ज्ञान प्राप्त कर मोक्ष को प्राप्त होते हैं व सिद्धशिला पर विराजमान हो जाते हैं।
विज्ञापन

श्री दिगम्बर जैन सोसाईटी की ओर से निकाली गई शोभ यात्रा में रथ पर सवार श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें