फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: करनाल के लाल बेमिसाल, कचरे से किया कमाल

विज्ञापन
विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करती मेयर रेणु बाला गुप्ता । प्रवक्ता
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत नगर निगम की ओर से शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन भवन में जिला स्तरीय कला उद्भव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता से कचरे से कमाल कर दिखाया। ‘बेस्ट फ्रॉम द वेस्ट’ थीम पर आधारित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपशिष्ट सामग्री से कलाकृतियां बनाईं। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

नगर निगम और सेंट कबीर पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के 35 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक विद्यालय से तीन-तीन विद्यार्थी थे। विद्यार्थियों ने 3आर—रिड्यूस, रीयूज और रिसाइकल के सिद्धांत को अपनाते हुए बेकार समझे जाने वाले सामान से आकर्षक पोस्टर और पेंटिंग तैयार कीं। सेक्टर-8 स्थित सेंट कबीर पब्लिक स्कूल प्रतियोगिता का सह-आयोजक रहा।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि महापौर रेनू बाला गुप्ता ने बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने नागरिकों से कचरे के पुन: उपयोग की अपील करते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में करनाल को नंबर-1 बनाने का आह्वान किया।

नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने कहा कि कला उद्भव प्रतियोगिता उम्मीद से कहीं अधिक सफल रही। उन्होंने कहा कि चयनित पेंटिंग्स को नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि वहां आने वाले नागरिक स्वच्छता के प्रति प्रेरित हो सकें।




अपोलो इंटरनेशनल स्कूल प्रथम
प्रतियोगिता में अपोलो इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 3100 रुपये, प्रशस्ति पत्र और शील्ड जीती। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल और दयाल सिंह पब्लिक स्कूल की टीमें संयुक्त रूप से द्वितीय रहीं। इन्हें 2100-2100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। असंध स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल की टीम तृतीय रही, जिसे 1100 रुपये का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

विद्योत्तमा पब्लिक स्कूल, माउंट लिटेरा जी स्कूल और द सैंचरी स्कूल को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र पियूष को भी विशेष सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें