फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भोपाल में छाया करनाल का युवा, रोहित ने नेशनल शूटिंग में जीते छह पदक

Wed, 24 Dec 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप के दौरान निशाना लगाते हुए कर्ण नगरी के शूटर रोहित कन्यान। स्त्रोत परिज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कर्णनगरी के उभरते युवा शूटर रोहित कन्यान ने भोपाल में आयोजित 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल छह पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने दो स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीतने वाले जिले के सबसे युवा शूटर बन गए हैं। सटीक निशाना लगाते हुए रोहित जूनियर वर्ल्ड कप में भी देश के लिए पदक जीत चुके हैं।
करनाल के जाणी गांव निवासी रोहित कन्यान 50 मीटर राइफल थ्री पी में जूनियर वर्ग के खिलाड़ी हैं। रोहित से पहले कर्णनगरी के अनीश बनवाला 25 मीटर रैपिड पिस्टल और रायजा ढिल्लो स्कीट शूटिंग में देश का प्रतिनिधित्व कर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। अब रोहित भी ओलंपिक में देश का परचम लहराना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि वह एथलेटिक्स नीरज चोपड़ा को अपना आदर्श मानते हैं। ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक लाना उनका मुख्य लक्ष्य है, इसके लिए वह दिल्ली में रहकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन

रोहित के पिता सुरेश कन्यान जोकि भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि रोहित ने मात्र 11 साल की आयु में शूटिंग का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था। इससे पहले वह कजाकिस्तान में आयोजित 16वीं एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। 16 वर्षीय रोहित ने जर्मनी में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में भी स्वर्ण पदक जीता हैं।
विज्ञापन


- लक्ष्य निर्धारित हो तो उम्र नहीं रखती मायने
रोहित का कहना है कि अगर इंसान में लक्ष्य पाने का जज्बा हो तो उम्र कोई मायने नहीं रखती है। रोहित की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनके पिता सुरेश का कहना है कि यह कामयाबी रोहित का निशानेबाजी के क्षेत्र में उसके अटूट समर्पण, अनुशासन और कड़ी मेहनत का परिणाम है।

- उपलब्धियां
- वर्ष 2024 में 67वीं नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
- वर्ष 2025 में खेलो इंडिया प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
- वर्ष 2025 में आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें