फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: अमेरिका में कोहंड के युवक की मौत, सड़क हादसे में गई जान

Sun, 24 Dec 2023 11:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा, करनाल (हरियाणा)

सार

मृतक के पिता बोले कि नितिन नए साल में कंपनी का निदेशक बनने वाला था। कोहंड निवासी नितिन मित्तल (30) डेढ़ साल पहले अमेरिका गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल के घरौंडा में कोहंड निवासी एक युवक की शनिवार रात अमेरिका के टेक्सास में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह डेढ़ साल पहले वर्क परमिट पर अमेरिका गया था। पिता के अनुसार नए साल में वह कंपनी में निदेशक बनने वाला था।

विज्ञापन


कोहंड निवासी नितिन मित्तल (30) डेढ़ साल पहले अमेरिका गया था। जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन अशोक मित्तल ने बताया कि नितिन उसका भतीजा था। रविवार सुबह छह बजे अमेरिका से फोन आया कि नितिन की कार टेक्सास शहर में पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में उसके भतीजे की मौत हो गई। मृतक के पिता विजय ने बताया कि नितिन पढ़ाई में होनहार था।

यहां पढ़ाई पूरी करने के बाद उसने एक कंपनी में नौकरी की। जिसके बाद वह वर्क परमिट पर अमेरिका में गया। वहां वह वाको फूट मार्ट कंपनी में मैनेजर था। जब बेटे से अंतिम बार फोन पर बात हुई तो उसने बताया था कि नए साल में वह कंपनी में निदेशक बनने वाला है। नितिन तीन बहन-भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत के बाद परिवार में मातम छाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें