फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फुटबॉल में करनाल ने मारी बाजी

Fri, 05 Sep 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
61...जीत के लिए जदोजहद ....कर्ण स्‍टे‌डियम में आयोजित तीन दिवसय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिद्व
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। कर्ण स्टेडियम में वीरवार को जिला फुटबॉल संघ की ओर से जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें आठ टीमों में से पहले मुकाबले में करनाल ने कुरुक्षेत्र को पेनल्टी शूटआउट से 8-7 के स्कोर से हरा मुकाबला अपने नाम किया। इसके साथ ही करनाल ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
करनाल टीम की ओर से पहला गोल रोहित ने किया और बिट्टू ने आखिरी गोल को रोक अपनी टीम को जीत दिलाई। दूसरे मुकाबले में यमुना नगर ने पानीपत को 7-0 से हरा शानदार जीत अपने नाम की। तीसरे मुकाबले में कैथल ने अंबाला को 3-1 से हरा सेमी फाइनल में जगह पक्की की। वहीं अंतिम मुकाबले में जींद ने सोनीपत को 2-0 से हराकर जीत अपने नाम की।
विज्ञापन

जिला फुटबॉल संघ के सचिव कोच रमन सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता चीफ कोच डॉ. बीरू माल को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित की गई है। प्रतियोगिता में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। जीतने वाली टीम को संघ की ओर से बैग, ट्रैक सूट और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि डॉ. बीरू माल नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला में फुटबॉल के चीफ कोच रहे और विश्व कप फुटबॉल के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रह चुके हैं। उन्होंने अपने जीवनकाल में कई खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया। जिला परिषद के प्रतिनिधि सोहन सिंह राणा ने बताया कि फुटबॉल से खिलाड़ियों की सहनशक्ति बढ़ती है। मौके पर जिला फुटबॉल संघ के प्रधान नारसिंह कंबोज, कृष्ण कुमार, जोगिंदर , लक्ष्मी नारायण, कोच पुनित , प्रदीप कुमार, बंगाली राम मौजूद रहे।
विज्ञापन

61...जीत के लिए जदोजहद ....कर्ण स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिद्व

61...जीत के लिए जदोजहद ....कर्ण स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिद्व

61...जीत के लिए जदोजहद ....कर्ण स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिद्व

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें