फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल को मिली अरबों की सौगात

Thu, 07 Apr 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
शिलान्यास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुधवार का दिन करनाल जिले के लोगों के लिए खास रहा। एक दिन में करनाल को अरबों रुपये की पांच परियोजनाओं की सौगात मिली तो अकेले नीलोखे़ड़ी हलके के लिए दस बड़ी घोषणाएं की गई। सीएम मनोहर लाल और केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने जहां गांव अंजनथली में बागवानी विश्वविद्यालय की नींव का पत्थर रखा, वहीं गांव शामगढ़ में आलू प्रौद्योगिकी केंद्र का उद्घाटन किया गया। इसके बाद, गांव अंजनथली में आयोजित जनसभा ने सीएम ने विकास कार्यों के लिए जमकर घोषणाएं की। वहीं, बागवानी विवि के लिए केंद्रीय मंत्री ने 200 करोड़ की मदद देने की बात कही। भीड़ को देखकर गद्गद हुए सीएम ने गांव अंजनथली को पांच करोड़ और शामगढ़ को दो करोड़ रुपये की ग्रांट दी। इसके अलावा, विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने करीब दस मांगें रखी, जिस पर कार्यक्रम और व्यवस्था से खुश सीएम ने तुरंत मुहर लगा दी। अकेले नीलोखेड़ी हलके के लिए उन्होंने करोड़ों रुपये की घोषणाएं की।
विज्ञापन


गोंदर में पीएचसी और निसिंग में स्टेडियम
मुख्यमंत्री ने नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास कबीरपंथी की मांगों को पूरा करते हुए गांव गोंदर में पीएचसी बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोंदर में ग्रामोदय भवन बनाया जाएगा, जिसमें जिले का पहला सामुदायिक रेडियो स्टेशन स्थापित होगा, जिसका नाम रेडियो गौंदर होगा। ग्रामोदय भवन में स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय भी स्थापित किया जाएगा। इन पर लगभग 21 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी। इसके अलावा, निसिंग के तालाब की सफाई करवाने व फाइव पांउड सिस्टम बनाने तथा स्टेडियम बनवाने की घोषणा की। गांव गोंदर, निसिंग  व  तरावड़ी की गऊशालाओं के लिए 11-11 लाख रुपये अपने ऐच्छिक कोटे से देने की घोषणा की। इनके अलावा हलके पांच सड़कों को चौड़ा करने के लिए 11.38 करोड़ रुपये मंजूर भी किए।

मिली मोबाइल साइंस बस, सरकारी स्कूलों में जाएगी
सीएम ने मोबाइल साइंस बस को भी हरी झंडी दी। एसपीएसटीआई सोसायटी द्वारा मोबाइल साइंस बस 25 लाख रुपये से तैयार की गई है। इस बस में 10 लैपटॉप और साइंस के अलग-अलग प्रयोग करने के यंत्र लगाए गए हैं। यह बस एक स्कूल में तीन दिन तक साइंस से संबंधित जानकारी देगी। यह बस राजकीय स्कूलों में जाएगी तथा करीब 25 हजार अध्यापक और विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। यह बस जिला बाल कल्याण परिषद के सहयोग से चलेगी। यह बस करीब 12 स्कूलों को एक महीने में कवर करेगी।
विज्ञापन


शहर को मिलेगा ऑडिटोरियम, शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने पुरानी पुलिस लाइन में पंचायती राज विभाग द्वारा जिला विकास भवन (ऑडोटोरियम) का शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भवन डॉ. मंगल सेन के नाम पर होगा। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इस भवन पर करीब 762 लाख रुपये खर्च होंगे। यह ऑडोटोरियम सवा दो एकड़ में बनेगा। इस ऑडोटोरियम में एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी तथा करीब 250 गाड़ियों का पार्किंग स्थल होगा।

103 करोड़ की नई पुलिस लाइन समर्पित
मुख्यमंत्री ने कैथल रोड पर बनी नई पुलिस लाईन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस लाईन परिसर का अवलोकन किया तथा लाईन में स्थित डीएवी स्कूल की शाखा का अवलोकन भी किया। स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। यह पुलिस लाईन 60 एकड़ में बनी है, इस पर 103 करोड़ रुपये की लागत आई है। यह पुलिस लाइन हरियाणा हाऊसिंग पुलिस कॉर्पोरेशन द्वारा बनाई गई है, इस पुलिस लाईन में 374 रहने के लिए घर बनाए गए हैं, जिसमें अलग-2 पद के अधिकारी और कर्मचारी रहेंगे, इस पुलिस लाईन में दो डीएसपी भी रहेेंगे। घरों के अलावा इसमें प्रशासनिक भवन, सामुदायिक केन्द्र, दो बैरक, एनजीओ हॉस्टल, अदर रैंक के लिए हॉस्टल, एमटी गैरेज और शॉपिंग सैंटर भी बना है। इस पुलिस लाईन में इंस्पेक्टर रैंक से लेकर फोर्थ क्लास कर्मचारी तक रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें