करनाल। कर्ण स्टेडियम में हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। तीन दिवसीय हरियाणा स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में लड़कों की वॉलीबॉल अंडर-14 में करनाल चैंपियन रहा। महेंद्रगढ़ द्वितीय और गुरुग्राम तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-17 वॉलीबॉल में गुरुग्राम चैंपियन रहा। सिरसा की टीम दूसरे और करनाल की टीम तीसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिताओं में हरियाणा स्कूल के आयु वर्ग 14, 17 व 19 वर्ष के बच्चों ने हैंडबॉल, वॉलीबॉल व साइक्लिंग प्रतियोगिताओं में भाग लिया। रेशम के पर जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कहा कि हरियाणा शिक्षा विभाग इसी तरह आगे भी खेल प्रतियोगिता कराता रहेगा। एईओ संगीता, एईईओ संदीप खत्री, अमित कुमार, निशांत, विजय पाल मौजूद रहे
विज्ञापन
-अंडर-19 वालीबॉल
गुरुग्राम कि टीम प्रथम
सिरसा की टीम द्वितीय
करनाल की टीम तृतीय
-अंडर-14 हैंडबॉल
जींद की टीम प्रथम