फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टकराव टला, सरकार के आशवासन पर मिलर्स पीवी कराने को तैयार, कल से ३० टीम रोजाना करेंगी ६० मिलों की चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरी बार राइस मिलों की फिजिकल वेरिफिकेशन कराने को लेकर पैदा हुई सरकार और मिलर्स के बीच बढ़ता टकराव गुरुवार को टल गया। सीएम मनोहर लाल और डिप्टी सीएम दु्ष्यंत चौटाला के आश्वासन के बाद दोपहर बाद मिलर्स पीवी को तैयार हो गए। सरकार ने आश्वस्त किया है कि पीवी के दौरान किसी भी मिलर्स को परेशान नहीं होने दिया जाएगा और अगर कोई ऐसा करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। सांसद संजय भाटिया और अंबाला से विधायक असीम गोयल के माध्यम से मिले संदेश के बाद मिलर्स शुक्रवार को चावल की डिलीवरी भी देंगे।
विज्ञापन

बता दें कि तीन दिन पहले प्रदेशभर के राइस मिलर्स ने घरौंडा में बैठक करके प्रदेश सरकार से अपना एग्रीमेंट खत्म कर दिया था। साथ ही चेताया था कि वे आगे से सीएमआर का कार्य नहीं करेंगे और चावल की डिलीवरी नहीं देंगे। मिलर्स ने चेताया था कि अगर सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो वे सरकार को उसका धान वापस लौटा देंगे। इसको लेकर, टकराव की स्थिति बढ़ गई थी। सरकार ने भी पीछे हटने से इंकार कर दिया था। ऐसे में मिलर्स ने डीसी को ज्ञापन सौंपा था और तीसरी बीर होने वाली पीवी को रोकने की मांग की थी। हालांकि, बुधवार को करनाल के सांसद के साथ मिलर्स ने बैठक करके अपनी समस्याएं रखी थी। सांसद ने आश्वासन दिया था कि वे इस मामले में सीएम से बात करेंगे और रास्ता निकालेंगे। गुरुवार को सांसद और अंबाला के विधायक की मध्यस्ता से सरकार का संदेश आया कि पीवी के दौरान किसी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। अगर कोई कर्मचारी व अधिकारी तंग करेगा तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
30 टीमें तैयार, किराये पर लिए जाएंगे कैमरे
डीएफएससी अनिल कुमार ने बताया कि 302 राइस मिलों की पीवी के लिए 30 टीमें तैयार हैं। टीमें पहले वाली हैं। कर्मचारियों के लिए कैमरे किराये पर लिए जाएंगे। हैडक्वार्टर से मिलों की लिस्ट आएगी। हमारा लक्ष्य है प्रतिदिन 60 मिलों की चेकिंग की जाए। जहां भी स्टॉॅक कम पाया जाएगा, उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। सरकार के आदेश हैं कि इस बार कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

सरकार से मिला है सहयोग का आश्वासन : गोयल
इस बारे में राइस मिल एसोसिएशन हरियाणा के उप प्रधान विनोद गोयल ने कहा कि हमें पहले भी पीवी से दिक्कत नहीं थी। सरकार ने आश्वासन दिया है कि इस दौरान किसी भी मिलर्स को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। मिलर्स मान सम्मान के लिए लड़ाई लड़ रहा था, सरकार का सहयोग मिलने पर वे सीएम और डिप्टी सीएम का धन्यवाद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें