फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में कलामपुरा ने जमाई धाक

Tue, 03 Nov 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव शाहपुर में हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता में कलामपुरा की टीम ने धाक जमाई। तीनों वर्गों में कलामपुरा की टीम ने विरोधियों को पराजित किया और चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री चंद्रप्रकाश कथूरिया ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


कलामपुरा ने जूनियर वर्ग में एनएम जुंडला को 3-1 से हराया, वहीं यूथ में 3-0 से हथलाना को धूल चटाई। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में 2-1 से हथलाना से कलामपुरा की टीम ने जीत हासिल की। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री चंद्रप्रकाश कथूरिया ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है।

खेल हमें अनुशासन में रहना सीखाते हैं। उन्होंने कहा कि खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए। जीत-हार खेल का हिस्सा होते हैं। भाजपा प्रदेश मंत्री गांव शाहपुर में जिला वॉलीबाल एसोसिएशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बोल रहे थे। एसोसिएशन के प्रधान राजेश कुमार नंबर ने मुख्य अतिथि, पदाधिकारियों व खिलाड़ियों का सफल आयोजन के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर जिला सचिव दलबीर संधू, संरक्षक मास्टर धर्मेंद्र, सह सचिव सुरजीत कलामपुरा, प्रेम, कैशियर जगमाल, कर्मबीर, दलीप, रामकुमार, सुशील, नीटू, रामनिवास, दलीप, ईशम सिंह, कुलदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें