फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम सिटी में ही दलित सुरक्षित नहीं तो प्रदेश का क्या हाल होगा : तंवर

Tue, 13 Oct 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा है कि प्रदेश में दलित और पिछड़ा वर्ग सुरक्षित नहीं है। सीएम सिटी में भी जब दलित सुरक्षित नहीं है, तो प्रदेश का क्या हाल होगा? यहां दलितों पर दबंगों द्वारा लगातार अत्याचार किए जा रहे हैं। यह बंद नहीं हुआ तो कांग्रेस इस मुद्दे को लोकसभा और विधानसभा में उठाएगी। तंवर ने कहा कि करनाल में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


इस कारण, लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बात को एससी और एसटी आयोग में भी उठाया जाऐगा। प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर करनाल के बजीदा जाटान गांव में दलित समाज के लोगों को संबोधित कर रहे थे। तंवर ने कहा कि कांग्रेस के रहते उन्हें डरने की जरूरत नहीं है, उनके लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। आपसी भाईचारा हर कीमत पर बनाए रखना चाहिए।  अंबेडकर भवन को लेकर चल रहे विवाद के बारे में लोगों ने तंवर से कहा कि स्थानीय विधायक दलितों को सुरक्षा देने में विफल रहे हैं। जब वे विधायक के पास जाते हैं तो उन्हें सुरक्षा देने की बजाए टरका दिया जाता है। इस पर तंवर ने कहा किसी की भी तानाशाही नहीं चलने दी जाएगी। सरकार और प्रशासन पर पूरा दबाव डाला जाएगा।  समाजसेवी दयाल सिंह ने आरोप लगाया कि एक बिरादरी के शरारती तत्वों को सरकार का संरक्षण मिला हुआ है। यह लोग दलितों पर अत्याचार कर रहे हैं। बसपा नेता कृष्ण कुटेल ने कहा कि दलितों ने किसी भी कीमत पर डरना नहीं सीखा। वह अंबेडकर भवन को बचाकर रहेंगे। वह अंबेडकर भवन की जमीन किसी को नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि यहां पर लोग सो नहीं पाते। एक वर्ग विशेष के शरारती तत्वों के खौफ के कारण लोग अपने कामों पर नहीं जा पाते। हरियाणा शिक्षक चयन आयोग के पूर्व सदस्य ज्ञान सहोता ने कहा कि दलित किसी भी तरह से अकेले नहीं हैं। कांग्रेस हर कीमत पर उनका संरक्षण करेगी। इस मौके पर पंकज पूनिया ने कहा कि दलितों के संरक्षण के लिए हर व्यक्ति आगे आएगा। कांग्रेस हर स्तर पर उनके साथ है। इस मौके पर दलित महिलाओं ने भी उन्हें अपनी फरियाद सुनाई।
इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं वरिष्ठ नेता पंकज पूनिया एवं नीटू मान, ज्ञान सहोता, कृष्ण बसताड़ा, सरपंच अशोक, हरपाल चंदेल, कृष्ण कुटेल, देवेंद्र बबली समेत कई नेता मौजूद थे। इस मौके पर पंकज पूनिया, नीटू मान, ज्ञान सहोता, कृष्ण बसताड़ा, सरपंच अशोक, हरपाल चंदेल, कृष्ण कुटेल, देवेंद्र बबली, पूर्व विधायक नरेश शर्मा, मुनीष परवेज राणा, सुखराम बेदी, संतोष कैरोलिया, कृष्ण बसताड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें