फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर से लाखों की चोरी

Tue, 13 Oct 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर एरिया में एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए डेढ़ लाख रुपये की नकदी एवं जेवरात चुरा लिए। मकान में केवल मां बेटी रहते हैं। जो घर से बाहर गए थे। घर में शादी होने वाली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गली नंबर 9 के मकान नंबर 6 में रहने वाली अंजलि अपनी बेटी मीनाक्षी के साथ रिश्तेदारी में रोहतक गई हुई थी। दरअसल कुछ ही दिनों बाद मीनाक्षी की शादी होने वाली है। इसी सिलसिले में अंजलि का बाहर आना जाना लगा हुआ था। देर रात चोरों ने मकान के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दे दिया। चोर घर से 40 हजार नकदी, सोने के जेवरात, चांदी के सिक्के व अन्य कीमती कपड़े चुरा ले गए। रामनगर चौकी जांच अधिकारी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें