फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन से लौट रहे दो छात्रों की मौत

Tue, 13 Oct 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई चौक के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से ट्यूशन पर जा रहे 12वीं कक्षा के दो छात्रों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे ने अस्पताल जाने पर दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिए हैं और मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा। मृतकों की शिनाख्त सेक्टर-6 निवासी ऋषभ (17) व सुभाष कॉलोनी निवासी शुभम (18) के रूम में हुई है।
विज्ञापन


ऋषभ अपने मां बाप का इकलौता बेटा था। छात्रों की मौत से दोनों मोहल्लों में मातम का माहौल है।
घटना दोपहर की है। करीब डेढ़ बजे छात्र ऋषभ और शुभम ट्यूशन पढ़ने के बाद एक्टिवा से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे आईटीआई चौक के पास पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे तो एक्टिवा को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इससे एक्टिवा बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। एक्टिवा पर सवार दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। ऋषभ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक शुभम ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले के जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल रामनिवास ने बताया कि पोस्टमार्टम मंगलवार होगा।

सेक्टर-6 वासी ऋषभ व सुभाष कॉलोनी वासी शुभम शहर के सेंचुरी पब्लिक स्कूल में बारहवीं में पढ़ रहे थे। दोनों छात्र एक्टिवा से ट्यूशन के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह आईटीआई चौक के पास पहुंचे तो एक वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ऋषभ अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। परिजनों का कहना है कि रोजाना दोनों एक ही वाहन पर सवार होकर ट्यूशन पर जाते थे और पढ़ाई में भी अव्वल थे। ऋषभ के पिता नवीन कुमार व शुभम के पिता सुरेश कुमार ने बताया कि दोनों अच्छे दोस्त थे और एक साथ ही आईटीआई चौक पर स्थित ट्यूशन सेंटर पर जाते थे।
विज्ञापन


एक ने कुछ दिन पहले ही मनाया जन्मदिन
बजाया जा रहा है कि एक युवक का जन्मदिन अगले महीने नवंबर में था, जबकि एक युवक इसी महीने की तीन अक्टूबर को 18 साल का हुआ था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें