फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से अश्लील हरकतें करने पर चार आरोपी कर्मचारी भेजे जेल

Fri, 25 Sep 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कान्वेंट स्कूल में चार वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने गुरुवार को स्कूल के चार आरोपी कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उधर, स्कूल में बच्ची से की गई इस हरकत से अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


 एसपी पंकज नैन ने साफ कह दिया है कि स्कूल में बच्ची से इस तरह की हरकत होना शर्मनाक है। स्कूल की अन्य बच्चियों से काउंसलिंग करवाने के लिए चाइल्ड काउंसलर बुलाए गए हैं। मामले की गहराई तक जाया जाएगा और आरोपियों को बक्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने स्कूल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। गुरुवार को भी दिनभर दो पुलिस जिप्सी वहां पर तैनात रही। हालांकि, गुरुवार को स्कूल की छुट्टी रही।
बच्ची की मां की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया हुआ है। इसमें स्कूल के चार कर्मचारी राजबीर निवासी बुटाना, बबलू निवासी बंसत बिहार, संजीव निवासी घीड़ व राकेश निवासी मंजूरा को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। महिला पुलिस जांच अधिकारी पवना देवी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में ये चार ही आरोपी सामने आए हैं, अगर अन्य आरोपी शामिल हुए तो उन्हें भी काबू किया जाएगा।
गुरुवार को चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कान्वेंट स्कूल के बाहर दो पीसीआर गाड़ी तैनात की गई, हालांकि स्कूल की छुट्टी होने के कारण कोई अभिभावक नहीं पहुंचा।
दूसरी तरफ अभी भी कान्वेंट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों में स्कूल के प्रति रोष बना हुआ है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल ने समय रहते कोई कार्रवाई क्यों नहीं की।
अभिभावक होंगे एकजुट
अभिभावकों का कहना है कि स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था में खामी है, जो बच्चों से कर्मचारी इस तरह की गलत हरकत कर जाते हैं और प्रबंधक को पता नहीं होता। इस मामले की शिकायत करने के बाद भी प्रबंधक ने कार्रवाई करने में लापरवाही बरती। अभिभावकों का कहना है कि वे शुक्रवार को स्कूल के बाहर प्रदर्शन करेंगे, क्योंकि इस पूरे मामले को स्कूल प्रबंधन ने दबाने का प्रयास किया है।

कान्वेंट स्कूल की छोटी बच्ची के साथ हुई छेड़छाड़ मामले में स्कूल के चार कर्मचारी गिरफ्तार किए गए, इनको गुरुवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अभी और मामले की जांच के  लिए दूसरी बच्चियों की काउंसलिंग की जाएगी, इसके लिए हमने चाइल्ड काउंसलर बुलाए हैं। जल्द ही इस पूरे मामले की तह तक जाकर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

- पंकज नैन, एसपी करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें