फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं पाकिस्तानी शब्द को सहन नहीं कर सकता : चोपड़ा

Tue, 06 Oct 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल के सांसद अश्वनी कुमार चोपड़ा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पाकिस्तानी कहने पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि पंजाबी पाकिस्तान को छोड़कर हिन्दुस्तान में आ गए हैं और वे हिन्दुस्तानी हैं। अगर पंजाबियों को कोई पाकिस्तानी कहता है, तो उनका दिल चीर जाता है।
विज्ञापन


सोमवार को करनाल के सांसद अश्वनी चोपड़ा बसताड़ा टोल प्लाजा पर पत्रकारो से बातचीत कर रहे थे। सांसद अश्वनी चोपड़ा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व पंजाबियों को पाकिस्तानी बताने की बात की घोर निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि अपनी बात रखने का सभी को अधिकार है, लेकिन किसी बिरादरी पर टिप्पणी करना भी गलत है। उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान को छोड़कर आ चुके हैं और हिंदुस्तानी हैं और हिंदुस्तान की सरजमीं से प्यार करते हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाबियों को जब कोई पाकिस्तानी कहता है, तो हमारा दिल चीर जाता है और वे इस शब्द को सहन नहीं कर सकते। जाट आरक्षण पर चल रहे घमासान पर उन्होंने कुछ कहने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि जाट नेता बार-बार पंजाबियों के बारे में गलत टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने जाट नेता द्वारा माफी मांगने के प्रश्न पर बोलते हुए कहा कि इसके बारे में वे खुद फैसला लें, मै इसके बारे में किसी प्रकार की टिप्पणी नहीं करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें