फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल का कीर्तिमान

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सहकारी चीनी मिल ने अपने 46वें पेराई सत्र में कम समय में 10.50 प्रतिशत रिकवरी के साथ अब तक 35.50 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करके 3.25 लाख क्विंटल रिफाइंड चीनी का रिकॉर्ड उत्पादन किया है। चीनी मिल में यह अब तक का सर्वाधिक उत्पादन है। ये जानकारी करनाल सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशक अदिति ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस साल पिछले वर्ष की अपेक्षा गन्ने की दोगुनी पैदावार की हुई है। इस नये प्लांट में उत्पादित रिफाइंड चीनी साधारण चीनी से अधिक गुणवत्ता वाली है। यह चीनी सल्फर रहित है और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय चीनी मानकों के अनुकूल है। रिफाइंड चीनी की पैकिंग 50 किलो के साथ 5 व 10 किलो के पाउच में भी उपलब्ध है। नए रिफाइंड चीनी प्लांट में ध्यान रखा गया है कि प्लांट चलाने के लिए ईधन खपत कम से कम की जाए, जिससे प्रदूषण की मात्रा कम हो। उन्होंने बताया कि हाई प्रेशर ब्वॉयलर चलने से बिजली बनाने की क्षमता 18 मेगावाट तक पहुंच गई है। बॉयलर की क्षमता का उपयोग बिना अतिरिक्त ईंधन के बिजली बनाने में किया जाएगा, जिसकी क्षमता 18 मेगावाट है जो मिल और एरिया के निवासियों की आवश्यकता को पूरी करने के लिए पर्याप्त है। मिल में लगे डीसीएस कंप्यूटर सिस्टम की वजह से मिल के ज्यादातर यंत्रों को रिमोट कंट्रोल के जरिए चलाया जा रहा है। ज्यादातर कार्य ऑटोमैटिक तरीके से और ज्यादा क्षमता वाले प्लांट लगने से लागत में कमी आई है। मिल की पेराई क्षमता बढ़ने से किसानों को मिल में ज्यादा देर तक रुकना नहीं पड़ता।
चीनी मिल में स्थापित हो रही उत्तक संवर्धन नर्सरी
-प्रबंध निदेशक ने बताया कि गन्ने की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए गन्ना प्रयोगशाला में उच्च तकनीक उत्तक संवर्धन नर्सरी भी स्थापित की जा रही है, जिसमें प्रति वर्ष 10 लाख रोग निरोधक उच्च उपज, उच्च शुगर रिकवरी वाली गन्ने की पौध तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

चीनी मिल ने किया 63 प्रतिशत भुगतान
-प्रबंध निदेशक ने बताया कि किसानों द्वारा 31 जनवरी 2022 तक सप्लाई किए हुए गन्ने का भुगतान उनके बैंक खातों में भेज दिया गया है। मिल द्वारा कुल खरीदे गए गन्ने का 63 प्रतिशत यानी करीब 80 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है। शेष भुगतान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें