फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में छह करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी

विज्ञापन
इंद्री बैठक के दौरान लाइटों के मुद्दे पर बहस करते पार्षद प्रतिनिधि गुरमीत सिंह
विज्ञापन
इंद्री। नगरपालिका इंद्री की शुक्रवार को हुई बैठक हंगामेदार रही। पालिका द्वारा कराए गए कार्यों की जानकारी न देने पर पार्षदों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। वार्ड 7 के पार्षद प्रतिनिधि गुरमीत सिंह ने आरोप लगाया कि नपा ने हाल में बंदरों को पकड़ने का अभियान पांच दिन चलाया लेकिन उन्हें अभियान खत्म होने के बाद पता चला। नगर में पिछले करीब तीन साल से स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है, लेकिन उन्हें सुधारा नहीं जा रहा है। इसमें छह करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई।
विज्ञापन

नपा चेयरपर्सन शिवानी गोयल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्षदों के सवाल के जवाब देते हुए विधायक राम कुमार कश्यप ने कहा कि स्ट्रीट लाइट का मामला हेड ऑफिस में गया है जल्द शहर में स्ट्रीट लाइटों की समस्या को खत्म कर दिया जाएगा। शहर के विकास को लेकर करीब 6 करोड़ के विकास कार्यों पर मुहर लगी। सबसे पहले शहीदी चौक पर 100 फुट ऊंचा तिरंगा लगाने का प्रस्ताव रखा गया। जिसे पास कर दिया गया। नपा सचिव मोहित, वाइस चेरयमैन गुरइकबाल सिंह, शशिकांता, अमित कुमार, रवि कुमार सरोहा, काका वोहरा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें