फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार में सुपरिडेंट बता ग्रुप डी में नौकरी दिलवाने के नाम धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी नौकरी के नाम पर युवकों से सवा छह लाख की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। इंद्री की रहने वाली महिला अंग्रेजो ने पुलिस को शिकायत दी है कि जैनपुर के रहने वाले राजकुमार और अरुण ने अपने जीजा धर्मवीर के साथ मिलकर मेरे बेटे और उसके साले को सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर हमसे सवा छह लाख रुपये हड़प लिए है।
विज्ञापन

शिकायत अनुसार महिला के पति रामशरण को आरोपी राजकुमार ने बताया कि वे सरकार में सुपरींटेंड के पद पर लगा हुआ है और किसी को भी सरकारी नौकरी लगवा सकता है। महिला के पति रामशरण ने यह सुनकर राजकुमार को बताया कि हमारे रिश्तेदार अरुण ने ग्रुप डी के फार्म भरे हुए हैं, तुम उसे नौकरी लगवा दो। तब राजकुमार ने अरुण को लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपये मांगे। तो अरुण के परिजनों ने राजकुमार को एक लाख 65 हजार रुपये तीन किश्तों में दे दिए। इसके बाद राजकुमार ने रामशरण से कहा कि तुम्हारे बेटे विशाल को भी वे सरकारी नौकरी लगवा देगा। इसके भी तीन लाख रुपये लगेंगे। जो रामशरण ने अपने बेटे विशाल को नौकरी पर लगवाने के लिए राजकुमार को पैसे दिए। राजकुमार ने विशाल को निजी कंपनी में लगवा दिया। इसका पता विशाल को बाद में लगा। विशाल के परिजनों ने राजकुमार से अपने पैसों की मांग की तो राजकुमार ने पैसे वापस देने से मनाकर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने राजकुमार, अरुण और धर्मवीर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें