फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाटों के साथ धरने पर डटे रोड़ समाज मंच के सदस्य

Mon, 30 Jan 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/करनाल
विज्ञापन
आंदाोलन - फोटो : bureau
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर गांव बल्ला में चल रहे धरने को सोमवार को रोड़ समाज मंच के सदस्यों ने भी समर्थन दिया। वे धरने पर भी बैठे। असंध के थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने व पुलिस बल के साथ धरनास्थल व आसपास का मुआयना किया। उधर, मुनक हेड को आरएएफ के जवानों के साथ साथ सीसीटीवी कैमरों की भी जद में ले लिया गया है। अब 24 घंटे ये कैमरे हेड पर निगरानी रखेंगे। 
विज्ञापन

दूसरे दिन, अखिल भारतीय जाट आरक्षण समिति का धरना शांतिपूर्वक रहा। संघर्ष समिति के जिला प्रधान नफे सिंह मान को रोड़ बिरादरी से धरने में समर्थन देने पहुंचे। रोड़ समाज मंच के हरियाणा प्रचार मंत्री ईशम सिंह झोली और कार्यालय सचिव महेंद्र जांबा समेत अन्य सदस्यों ने आंदोलन का समर्थन किया और धरने पर भी बैठे। इस अवसर पर रोड़ बिरादरी की ओर से राजेंद्र आर्य दादुपुर, रमेश मंचुरा, बबलू जाणी, राम सिंह तरावड़ी सहित दर्जनों व्यक्ति धरना स्थल पर पहुंचे। पुलिस भी आसपास ही डेरा जमाए रही। 

महासभा ने नहीं दिया समर्थन : कारसा
अखिल भारतीय रोड़ महासभा के अध्यक्ष नसीब सिंह कारसा ने कहा कि रोड़ महासभा ने किसी को भी आंदोलन को लेकर कोई समर्थन नहीं दिया है। अगर किसी ने समर्थन किया है, तो वह उसका व्यक्तिगत फैसला है। हमने न तो पहले किसी आंदोलन में हिस्सा लिया था और न ही इस बार ले रहे हैं। आरक्षण का मामला अदालत में लंबित हैं। हम अदालत का सम्मान करते हैं और जो फैसला होगा, वो मान्य होगा। 
विज्ञापन



मांगें पूरी होने तक चलेगा धरना 
गांव बल्ला के प्रधान रघुबीर मान ने धरने में पहुंचे दर्जनों गांव के सभी 6 बिरादरी के लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि धरने में  किसी भी प्रकार की कोताही बरतने वालों को आरक्षण समिति स्वयं प्रशासन को सौंप देगी। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक धरना शांतिपूर्वक जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की सरकारी संपत्ति आपसी भाईचारे में कोई भी नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। 

ये हैं मांगें
बस्सी गांव के पूर्व कैप्टन गुरुदयाल की अगुवाई में धरना चला। इस दौरान जिला प्रधान नफे सिंह मान व बलवान सिंह मान ने कहा कि उनकी मुख्य मांगें केंद्र में जाटों को आरक्षण देना, साठ से ज्यादा प्रदर्शनकारियों की रिहाई, प्रदर्शन के दौरान घायलों को सहायता एवं मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी दिलवाना शामिल हैं। इसके अलावा वेंकैया नायडू कमेटी की बैठक को शीघ्र बुलाया जाना भी उनकी मांगों में शामिल हैं। उधर, असंध के एसएचओ जितेंद्र सिंह एवं बल्ला के नायब तहसीलदार गोपी चंद ने भी स्थिति का जायजा लेने के लिए सभास्थल का दौरा किया। 


इंद्री में नहीं धरना, पुलिस अलर्ट 
इंद्री। जाट अरक्षण आंदोलन की कॉल के बाद इंद्री कस्बे के पहले और दूसरे दिन स्थिति सामान्य रही। अखिल भारतीय जाट महासभा के नेताओं ने तीन दिन पहले अनाजमंडीऱ् में एक बैठक करके जाट आंदोलन से दूर रहने की घोषणा कर दी थी, इसके बाद क्षेत्र में जाट बिरादरी ने कोई धरना प्रदर्शन नहीं किया और जाटों ने भाईचारा व शांति को बनाए रखा। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। प्रशासन को क्षेत्र में तीन चार जगह धरने प्रदर्शन होने की संभावना थी, लेकिन क्षेत्र में जाट नेताओं द्वारा आंदोलन से किनारा करने की घोषणा के बाद क्षेत्र में पूरी तरह शांति का माहौल रहा। 


हिंसा बदार्शस्त नहीं : मढाण
अखिल भारतीय जाट महासभा के जिला प्रधान चौ. ओमपाल मंढ़ाण ने जाट आरक्षण को लेकर अपील कि कोई भी आंदोलनकारी हिंसा पर ना उतरें। जो भी धरने पर बैठे हैं, वो सभी आराम से शांतिपूर्वक आंदोलन करें और सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाएं। 36 बिरादरियों का भाईचारा कायम रखना चाहते हैं और हरियाणा को प्रगति के मार्ग पर लेकर जाना चाहते हैं, अगर कोई भी आंदोलन में उपद्रव करता है तो इसकी सूचना प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि जाट आरक्षण के मुद्दे पर सरकार ने प्रस्ताव पास कर दिया और मामला कोर्ट में विचाराधीन है तो मैं मानता हूं कि कोर्ट के फैसले का सम्मान करना चाहिए।

मूनक हेड पर लगाए सीसीटीवी कैमरे
घरौंडा। मूनक हेड पर पुलिस की मुस्तैदी के साथ-साथ सिंचाई विभाग ने प्रदर्शनकारियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं। घरौंडा के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश शर्मा व अन्य कई अधिकारियों ने मुनक हेड पर स्थिति का जायजा लिया। मुनक हेड पर सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद नहर के अतिसंवेदनशील क्षेत्र एस्केप-पिचोलिया हेड पर आरएएफ की पूरी कंपनी तैनात कर दी गई है। इसको आरएएफ के कमांडर राघव रंजन झा और महिला कमांडर नीलम नंदनी कंपनी की अगुवाई कर रही हैं। सिंचाई विभाग के एसडीओ करनैल सिंह ने बताया कि सभी घटनाओं पर नजर रखने के लिए मूनक हेड पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और हर स्थिति पर नजर रखने के लिए सिंचाई विभाग का पूरा प्रशासन मौके पर तैनात है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें