फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जम्मू, कटरा, कुल्लू, मसूरी से भी ठंडा करनाल, 12.4 डिग्री पर आया अधिकतम पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। जम्मू, कटरा, कुल्लू और मसूरी जैसे पहाड़ी क्षेत्रों से भी करनाल ठंडा होने लगा है। बुधवार के मुकाबले वीरवार को और गिरकर तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे वीरवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकार्ड हुआ। तीन दिनों से बर्फीली हवा के साथ पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने 12 जनवरी तक घने कोहरे और शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है।

ठंड बढ़ने पर लोग घरों के अंदर ही रहने पर मजबूर हो गए हैं। वीरवार को भी कड़ाके की ठंड होने से शीतलहर चली। सुबह से ही ठंड का असर देखने को मिल रहा है। बल्कि दोपहर में कुछ घंटे के लिए धूप भी निकली लेकिन शीतलहर के कारण धूप से भी लोगों को राहत नहीं मिली। दोपहर बाद ठंड ज्यादा बढ़ गई और शाम को तो बर्फीली हवा चली। करनाल का अधिकतम तापमान वीरवार को 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य तापमान से 5.4 डिग्री कम दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 13.1 और न्यूनतम 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। खास बात यह है कि वीरवार को मनाली का अधिकतम तापमान भी करनाल के समान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




13 तक खुश्क रहेगा मौसम

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 13 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पश्चिम शीत हवा चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इस दौरान राज्य में अलसुबह व देर रात्रि को हल्की से मध्यम धुंध रह सकती है। इस दौरान बीच-बीच में हल्की से मध्यम गति से शीत हवा चलने की संभावना बन रही है।



पहाड़ी इलाकों में दिन का तापमान

क्षेत्र
अधिकतम तापमान

कुल्लू
18.4

जम्मू
13.5

शिमला
14.4

कटरा
15.0

मसूरी
15.3

नहान
18.2

सोलन
19.4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें