फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सड़क हादसे में महिला की मौत, बेटा और पति घायल

Fri, 09 Jan 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
पुलिस चौंकी में खड़ी हायड्रा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित नमस्ते चौक फ्लाईओवर पर क्रेन की टक्कर से बाइक सवार उचानी गांव निवासी रजनी (29) की मौत हो गई। उनके पति रविंद्र और बेटा घायल हो गए। तीनों पल्सर बाइक पर पक्के पुल पीर पर माथा टेकने जा रहे थे। यहां बच्चे को लघु शंका करवाने के लिए रुके थे। इसी दौरान पीछे से आई क्रेन की टक्कर से हादसा हो गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। थाना शहर पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने क्रेन (हाइड्रा) चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। महिला की आठ साल पहले शादी हुई थी। महिला के दो बच्चे हैं।
उचानी गांव निवासी रविंद्र ने बताया कि वह सुबह अपनी पल्सर बाइक पर पत्नी रजनी और छोटे बेटे के साथ पक्के पुल पर माथा टेकने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नमस्ते चौक फ्लाईओवर पर पहुंची तो पत्नी ने बाइक रोकने की बात कही। उन्होंने अपनी बाइक पुल के किनारे रोक ली। उनकी पत्नी ने बेटे को लघु शंका कराई। इसके बाद बच्चे को बाइक पर बैठा लिया और पत्नी पीछे बैठ गई थी। उन्होंने बाइक चालू भी नहीं की थी कि पीछे तेज रफ्तार और गलत तरीके से आ रही क्रेन की टक्कर उनकी बाइक के पीछे लग गई। इससे उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि उनका बेटा और वह पुल की रेलिंग की तरफ गिरे। उन्हें भी हल्की चोट आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से पहुंचाया अस्पताल
राहगीरों की मदद से उन्होंने पत्नी को शहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां इलाज के दौरान करीब दो घंटे में उसने दम तोड़ दिया। थाना शहर पुलिस के जांच अधिकारी राजन ने बताया कि पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने क्रेन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें