लाडवा। बैडचपुर पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में करनाल जिले के गांव बीड़ रेतरखाना निवासी ठेकेदार सतीश कुमार की मौत हो गई। उनके दो साथी घायल हो गए। तीनों बाइक पर सवार होकर गांव भादसों से निर्माण कार्य खत्म कर लाडवा जा रहे थे। एक डंपर से बाइक टकरा गई।
हादसे में घायल प्रवीन कुमार निवासी खुर्दबन धनौरा जिला यमुनानगर ने पुलिस को बताया कि वह और उनका साथी अमृत लाल गुरुवार को सतीश कुमार के साथ काम पर गए थे। सतीश दोनों मजदूरों को बाइक पर लाडवा छोड़ने जा रहा था। रात करीब साढ़े सात से आठ बजे के बीच बैडचपुर पेट्रोल पंप के पास आगे चल रहे डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगाकर कट मार दिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर डंपर के पीछे जा टकराई। संवाद