फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तेज आंधी में गिरी राइस मिल की चिमनी, बड़ा हादसा बचा

Sun, 24 May 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
तेज आंधी में गिरी एचआरएम ओवरसीज की चिमनी। संवाद
विज्ञापन
निसिंग। शुक्रवार देर रात आई तेज आंधी ने क्षेत्र में भारी नुकसान पहुंचाया। करनाल-कैथल रोड स्थित एचआरएम ओवरसीज राइस मिल की भारी लोहे की चिमनी अचानक गिर गई। घटना के समय मिल परिसर में काम चल रहा था। मजदूर बाल-बाल बचे।
विज्ञापन

राइस मिल संचालक हीरा नंद ने बताया कि तेज हवा का दबाव इतना अधिक था कि मिल की भारी चिमनी भी सहन नहीं कर सकी और गिर गई। चिमनी गिरते ही मिल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने बताया कि चिमनी गिरने से राइस मिल को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। जब तक चिमनी की मरम्मत नहीं हो जाती, तब तक मिल का कार्य भी प्रभावित रहेगा। वहीं तेज आंधी के कारण क्षेत्र में कई जगह पेड़ और बिजली के पोल भी टूट गए जिससे बिजली आपूर्ति बाधित रही और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें