फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर फुटबॉल स्पर्धा में करनाल बना उपविजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सीनियर स्टेट फुटबॉल प्रतियोगिता में करनाल की टीम उपविजेता रही। हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा झज्जर (बादली) में 24 से 27 मार्च तक प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश की 24 टीमों ने हिस्सा लिया।
जिला फुटबॉल संघ के सचिव रमन सिंह ने बताया कि जिले की टीम ने पूरी प्रतियोगिता के दौरान खेल का बेहतरीन प्रदर्शन किया और फाइनल में जगह बनाई। करनाल का पहला मैच पानीपत के साथ हुआ, जिसे टीम में 01: 00 से जीत लिया। दूसरा मैच रोहतक के साथ हुआ जिसे 04: 01 से पेनल्टी शूटआउट से जीत कर सेमिफाइनल में जगह बना ली। अंबाला को भी पेनल्टी शूट आउट में 04: 02 से हराकर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल में भिवानी से पेनल्टी शूट आउट में एक अंक पिछड़ कर प्रतियोगिता में करनाल की टीम उपविजेता बनी, जबकि भिवानी विजेता रही। अंबाला, जींद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। करनाल की तरफ से खिलाड़ी विकास, सोहेल, अंकित, रोहित, सचिन, सुमित, संजय, हितेश, रोहित और जैसन ने भाग लिया। प्रतियोगिता में करनाल की टीम के उपविजेता बनने पर जिला फुटबॉल संघ के प्रधान दलपत सिंह, सचिव रमन कुमार और सभी पदाधिकारियों और सीनियर खिलाड़ियों ने विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें