फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मास्टर्स एथलेटिक्स में करनाल बना चैंपियन

विज्ञापन
पदक दिखाते मास्टर्स एथलीट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पंचकूला में आयोजित 34वीं हरियाणा राज्य मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में करनाल ओवरऑल चैंपियन रहा। इसमें जिले के 29 खिलाड़ियों ने कुल 65 पदक जीते। इन पदकों में 25 स्वर्ण, 22 रजत व 18 कांस्य शामिल हैं। दोदिवसीय प्रतियोगिता 13 व 14 दिसंबर को पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित की गई थी।
प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी राजस्थान में होने वाली सातवीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करनाल के महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। मास्टर्स एथलेटिक एसोसिएशन के महासचिव महावीर सिंह तालियान, प्रधान सुरेश गुलिया व नेहा चौधरी चेयरमैन ने विजेता एथलीटों को बधाई दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विजेता मास्टर्स एथलीटों में धर्मचंद शर्मा घोघडीपुर ने 90+ आयुवर्ग में तीन स्वर्ण पदक जीते। रामकुमार ने 70+ में ही तीन स्वर्ण पदक, जोगिंद्र सिंह ने भी 70+ आयु वर्ग में दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। श्यामसिंह नरवाल ने 65+ आयु वर्ग में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता। बिंदर ने भी 65+ में तीन रजत पदक हासिल किए। वहीं 60+ आयु वर्ग में तीन कांस्य पदक व सुखबीर सिंह संधू ने 60+में एक रजत पदक, विरेंद्र कुमार जोशी ने एक स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

रामफल ने 80+ में दो रजत पदक, ओमप्रकाश ने 75+ में तीन कांस्य पदक हासिल किए। वहीं मास्टर्स एथलीट माहवीर तालियान ने 70+ आयुवर्ग में एक रजत, दो कांस्य पदक पदक जीते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें