इंद्री रोड पर गांव सलारू के समीप ओवर लोड ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक युवक की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया। हादसे की सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक इंद्री रोड पर जाम लगा रहा। इसके बाद सदर थाना प्रभारी बलजीत सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने जाम खुलवाया।
जानकारी अनुसार टपराना निवासी सुनील अपने चाचा के लड़के के साथ बाइक पर सवार होकर उचाना गांव की तरफ जा रहा था। जब वह सलारू गांव के समीप पहुंचा तो ओवरलोड ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुनील की मौके पर ही मौत हो गई और उसके चाचा का लड़का घायल हो गया। इसके बाद ग्रामीणों को गुस्सा फुट गया और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिर जाम खुलवाया।
इंद्री रोड पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है और एक बच्चा घायल हो गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवा दिया है। जाम खुलवा दिया है।
बलजीत सिंह, सदर थाना प्रभारी।