जीटी रोड पर देर रात करीब 12 बजे कंबोपुरा गांव के समीप लावारिस पशु आने के कारण ड्राई आइस से भरा एक कैंटर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक और क्लीनर की मौत हो गई। मधुबन पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के दौरान जीटी रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त कैंटर को सड़क के किनारे किया।
मृतक चालक के भाई पंजाब पटियाला के गांव धड़मा कलां निवासी बलविंद्र ने बताया कि उसका भाई हरदीप सिंह 22 जुलाई को भारत बैंजो कंपनी में पंजाब कार्बोनिक प्राइवेट लिमिटेड शंभू से ड्राइ आइस लोड कर दिल्ली के लिए निकला था। उसके साथ सहायक सोहन सिंह था। रात को करीब 12 बजे जब वह कंबोपुरा गांव के समीप पहुंचा तो उसके जीटी रोड पर लावारिस पशु आ गए। उन्हें बचाने के लिए जब उसने कट मारा तो अनियंत्रित होकर कैंटर डिवाइडर से टकरा गया और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां दोनों ने ही दम तोड़ दिया।
कैंटर चालक हरदीप सिंह व सोहन सिंह का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। क्षतिग्रस्त कैंटर को रात को ही सड़क से दूर करा दिया गया था। - संजीव कुमार, जांच अधिकारी, मधुबन थाना।