फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1524 करोड़ की 85 परियोजनाओं से स्मार्ट बनेगी कर्ण सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। 1524 करोड़ की 85 परियोजनाओं से कर्ण सिटी स्मार्ट बनेगी। इन परियोजनाओं का खाका तैयार है और इन्हें अब धरातल पर उतारने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में वीरवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं करनाल के विधायक मनोहर हाल ने 25 हजार स्मार्ट एलईडी लाइट प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया।
25 हजार एलईडी स्मार्ट लाइटों से शहर को जगमग करने संबंधी परियोजना की शुरूआत जैसे ही मुख्यमंत्री ने वीरवार की देरशाम हल्की बूूंदाबांदी के बीच बटन दबाकर की, तो वैसे ही प्रेमनगर-रामनगर डिवाइडर पर लगी 70 एलईडी लाइटों से पूरा मार्ग जगमग हो उठा।
विज्ञापन

यहं मुख्यमंत्री ने 42 करोड़ 54 लाख 31 हजार रुपये की 6 परियोजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन किया। इसके बाद यहां आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि करनाल शहर के विकास के लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से 1524 करोड़ रुपये की 85 परियोजनाओं तैयार हैं। इनमें 16 का उद्घाटन हो चुका है, 42 परियोजनाएं पूरी होने वाली हैं। 36 परियोजनाओं की डीपीआर बन चुकी है। सात स्वीकृत हो चुकी हैं। उनके अनुसार अभी से शहर बदलने लगा है तो सोचिए, जब सभी परियोजनाएं पूरी होंगी तो शहर का नजारा व लोगों का जीवन स्तर कैसा होगा।
जीवन स्तर में सुधार करता है विकास
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास का एक प्रकार तो दिखता है, लेकिन दूसरे प्रकार का विकास दिखता तो नहीं लेकिन वह लोगों के जीवन को अच्छा बनाता है। ऐसे विकास में लोगों के लिए रोजगार, आर्थिक स्थिति में सुधार और उनकी कठिनाइयों का समाधान निहित है। गरीबों के उत्थान के लिए 272 अंत्योदय मेले लगाकर 90 हजार परिवारों को विभिन्न विभागों की 55 स्कीमों का लाभ दिया गया है। आने वाले दो तीन महीनों में ही प्रदेश की 1250 अनाधिकृत कॉलोनियों को अप्रूव कर किया जाएगा। सभी मूलभूत सुविधाएं और विकास का लाभ मिलेगा।
सीएम का किया स्वागत
इस पहले घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, मेयर रेणु बाला गुप्ता, सीनियर डिप्टी मेयर रोजश अग्घी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। भगवान दास अग्घी ने मुख्यमंत्री को शाल भेंट की, तो उन्होंने खुद की ओढ़ ली। वार्ड 18 के पार्षद हरीश कुमार बिट्टू ने पगड़ी पहनाई। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने प्रकाश पुंज का स्मृति चिन्ह मुख्यमंत्री को भेंट किया। पुलिस अधीक्षक गंगा राम पूनिया, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, सीएम प्रतिनिधि संजय बठला, मीडिया कॉर्डिनेटर जगमोहन आनंद, स्मार्ट सिटी के जीएम रमेश मढ़ान, ईओ देवेंद्र नरवाल, पार्षद गिन्नी विर्क, ईश गुलाटी, अमनदीप चावला, श्याम सिंह चौहान, शमशेर सिंह नैन आदि कई लोग मौजुूद रहे। उधर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को अपने करनाल दौरे के दौरान अशोक सुखीजा के पिता मनोहर लाल सुखीजा के देहांत पर उनके निवास स्थान पर पहुंचकर शोक प्रकट किया और परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन

म्हारी जनहित की सरकार...
करनाल। लोक कलाकार ईश्वर शर्मा और उनके पुत्र हेमंत शर्मा ने जब म्हारी जनहित की सरकार, सीएम मनोहर लाल जी आए, भ्रष्टाचार के लिए हैं काल, सीएम मनोहर लाल गीत पूरे साजो आवाज के बीच प्रस्तुत किया तो पूरा मंच झूम उठा। मुख्यमंत्री भी तालियां बजाते नजर आए।
ये मिली सौगात
- 35.27 करोड़ रुपये से शहर में पुरानी स्ट्रीट लाइटों के स्थान पर 25 हजार एलईडी लाइटें लगेंगी
- 1.13 करोड़ रुपये की लागत से वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल (लड़के) में खेल सुविधाओं का विकास होगा
- 1.82 करोड़ रुपये की लागत से उत्तम नगर में पार्क का विकास व खेल सुविधाएं बढ़ेंगी
- 1.60 करोड़ से हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना में गांधी मेमोरियल हाल, छावनी चर्च टावर कार्य, कोस मीनार के आसपास स्थल का सुंदरीकरण
- 1.92 करोड़ की लागत से बनी 1.7 किमी लंबी कुंजपुरा रोड से कैलाश रोड तक बिटुमिन युक्त नई सड़क का उद्घाटन
- 80 लाख 31 हजार रुपये की लागत से वार्ड सात में प्रीतम नगर में नवनिर्मित पार्क का उद्घाटन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें