फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कमलेश अव्वल, गीता द्वितीय और रिम्पल ने पाया तीसरा स्थान

Sun, 18 Jan 2026 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। महिला एंव बाल विभाग की ओर से खेलकूद में चिड़ाव की कमलेश ने कमाल कर दिया। उन्होंने 100 मीटर के साथ 400 मीटर में भी सभी को पीछे छोड़कर पहला स्थान पाया। 400 मीटर और 100 मीटर दौड़ के अन्य परिणाम भी समान रहे। गुल्लरपुर की गीता दोनों स्पर्धाओं में दूसरा और नरूखेड़ी की रिम्पल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 100 मीटर, 300 मीटर, 400 मीटर दौड़ के साथ साइकिल रेस, डिस्कस थ्रो व म्यूजिकल चेयर स्पर्धाएं आयोजित की गई थीं। साइकिल रेस में सादिया ने पहला और नेहा दूसरे स्थान हासिल किया। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी संतोष ने महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की प्रतिभा निखारी जा सकती है। खंड स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश स्तर पर खेलकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच सकती हैं। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, बस उन्हें घर से बाहर निकलकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाना है। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग से हरप्रीत, अनुबाला भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें