संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला कारागार और पुलिस लाइन में शनिवार को सूर्य नमस्कार अभियान के तहत योग अभ्यास शिविर लगाया गया। इसमें जिला कारागार की 268 महिला व पुरुष कैदियों ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया।
जिला आयुष विभाग के योग विशेषज्ञ डॉ. अमित पुंज ने कहा कि पुलिस लाइन में शनिवार को तीसरे दिन 156 पुलिस अधिकारियों ने भी सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लाइन ऑफिसर सब इंस्पेक्टर बलवान सिंह और विशिष्ट अतिथि चीफ लाइन ऑफिसर सब इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार रहे। अभियान में क्लिंज योग समिति, भारत रुमानी ट्रस्ट, मेरा मिशन स्वस्थ भारत, भारतीय योग संस्थान, हमारा मिशन स्वस्थ भारत संस्थाएं आयुष विभाग के साथ कार्य कर रही हैं।