फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कराटे में कलसौरा, खो-खो में बयाना और योग में मुरादगढ़ की टीम छाई

विज्ञापन
खंड स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।
विज्ञापन
इंद्री। हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित खंड स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुई। लड़कियों की अंडर-19, 17 और 14 आयु वर्ग प्रतियोगिता में विभिन्न सरकारी व निजी स्कूलों की बेटियों ने हिस्सा लिया। अंतिम दिन जूडो, कराटे, खो-खो और योग के मुकाबले हुए। कराटे में कलसौरा, खो-खो में बयाना और योग में मुरादगढ़ की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी धर्मपाल चौधरी ने कहा कि खंड स्तर पर जीतने वाले सभी खिलाड़ी अब जिला स्तर पर आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। पर्यावरण मित्र महिंद्र खेड़ा को सम्मानित किया गया। सुदर्शन लाल और उधम सिंह नंबरदार मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
जूडो : अंडर-14 में आइशा जनेसरो प्रथम।

कराटे
अंडर-14 : आयशा, तनु, मानसी कलसौरा, प्रीति, जिया खान, नेहा और कंगना विजेता।

अंडर-17 : परी, प्रिटी देवी, अलीशा, दोक्षित देवी, नंदिता देवी और नव्या विजेता।

अंडर-19 : तृषा पटहेड़ा विजेता और लड़कों में जतिन कांबोज खेड़ा विजेता रहे।

खो-खो
अंडर-19 : भोजी की टीम प्रथम, बदरपुर द्वितीय।

अंडर-17 : बयाना प्रथम, खेड़ा की टीम द्वितीय।

अंडर-14 : खेड़ी मानसिंह प्रथम।

योग
अंडर-19 : दीपिका मुरादगढ़ प्रथम।

अंडर-17 : इशिता इंद्री प्रथम, हरप्रीत इंद्री द्वितीय।

अंडर-14 : पलक भौजी खालसा प्रथम, नवजोत भौजी खालसा द्वितीय, काजल इंद्री तृतीय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें