फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: काजल को मिला मिस ओकेजन का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। जीवन चानन स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में सोमवार को द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने तृतीय वर्ष की छात्राओं के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। समारोह में मिस जेसी का खिताब बीएससी की छात्रा शिवानी शर्मा को और मिस ओकेजन का खिताब काजल को दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व वाइस चांसलर राधे श्याम शर्मा ने तृतीय वर्ष की छात्राओं को उनके भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बेटियां अपनी मेहनत और लगन से बड़े मुकाम हासिल कर सकती हैं, लेकिन मन में एक जज्बा और एक लगन होनी चाहिए। उन्होंने अपने अनुभव छात्राओं के साथ साझा किए। इसी दौरान नवाचार कक्ष का उद्घाटन किया गया जिसमें प्राचार्या डॉ. रेखा शर्मा ने कहा कि इस नवाचार कक्ष का उद्देश्य छात्राओं में पढ़ाई के साथ-साथ इनको अन्य कौशल भी सिखाया जाए ताकि यह भविष्य में आत्मनिर्भर बन कर अपना जीवन अच्छे से व्यतीत कर सके। इस मौके पर रमेश बत्रा, सुशील गर्ग, चमन लाल पाहवा, डॉ सिमरत पाल, डॉ हेमलता शर्मा और डॉ रेखा बंसल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें