फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल-अंबाला मार्ग होगा फोरलेन

Mon, 10 Feb 2014 11:37 PM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने 96 किलोमीटर लंबे कैथल से अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन करने की दिशा में एक और कदम बढ़ा दिया है। एनएचएआई ने इस मार्ग का निर्माण करने के लिए 24 फर्मों से टेंडर आमंत्रित किए हैं। 24 मार्च, 20104 तक टेंडर भरे जा सकेंगे। इसके बाद इसके निर्माण कार्य के लिए काम अलॉट कर दिया जाएगा। 724 करोड़ रुपये की इस परियोजना के तहत 96 किलोमीटर लंबा फोरलेन मार्ग मार्ग बनाया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें चार नए बाईपास भी मंजूर किए गए हैं। कैथल बाईपास में तितरम मोड़ से शुरू होकर क्योड़क तक बाईपास, पिहोवा बाईपास, ईस्माईलाबाद बाईपास व अंबाला बाईपास शामिल हैं। कैथल बाईपास क्योड़क व कैथल के बीच से शुरू होकर तितरम मोड़ पर मिलेगा। इसकी कुल लंबाई 18 किलोमीटर होगी। इस बाईपास में कुरुक्षेत्र-नरवाना रेलवे लाइन पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। करनाल रोड और कुरुक्षेत्र रोड पर अंडर पास होंगे। इसी प्रकार पिहोवा बाईपास, इस्माइलाबाद बाईपास, अंबाला बाईपास पर राज्य मार्ग व मुख्य जिला मार्ग पर अंडर पास तथा मुख्य ग्राम की सड़कों पर ग्रेड जंक्सन होंगे। अंबाला बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग 65 से शुरू होकर अंबाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 22 को जोड़ेगा। यह सड़क अति आधुनिक मापदंडों से बनाई जाएगी।

बोओटी आधार पर बनाया जाएगा
एनएचएआई से मिली जानकारी के अनुसार इस मार्ग को बोओटी आधार पर बनाया जाएगा जिसके तहत फर्म पहले इसे बनाएगी। इसके बाद टोल टैक्स बैरियर लगाकर लागत वसूल करेंगी। कैथल से अंबाला तक 96 किलोमीटर लंबे मार्ग पर दो टोल टैक्स बैरियर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


विकास के नए आयाम स्थापित होंगे : सुरजेवाला
हम 724 करोड़ रुपये की इस बड़ी परियोजना को मंजूर करने के लिए यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, सड़क परिवहन मंत्री आस्कर फर्नाडिज, मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का आभार व्यक्त करते हैं। विकास की इन नई परियोजनाओं से कैथल एक नए व्यवसायिक केंद्र के रूप में उभरेगा तथा व्यापार का एक प्रमुख केंद्र बनने से आर्थिक विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। हरियाणा प्रदेश के तीन जिलाें अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल के क्षेत्रों में सेक्शन 3 ए लागू की गई है तथा अधिकतर क्षेत्र को अधिसूचित भी कर दिया गया है। यह परियोजना बीओटी टोल सिद्धांत पर बनाई जाएगी।
विज्ञापन

रणदीप सुरजेवाला, लोकनिर्माण एवं उद्योग मंत्री, हरियाणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें