फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कबड्डी टीम का प्रदेश स्तर पर चयन, स्कूल में स्वागत

विज्ञापन
पीएम श्री स्कूल गढ़ी बीरबल की कबड्डी टीम । संवाद
विज्ञापन
इंद्री। गढ़ी बीरबल गांव के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की कबड्डी टीम ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीम का प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इस मौके पर विद्यालय में टीम का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य हजारी लाल ने टीम की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि खिलाड़ी छात्राओं ने कठिन परिश्रम और समर्पण से न केवल विद्यालय, बल्कि खंड इंद्री का नाम भी रोशन किया है। शारीरिक शिक्षक बृजभूषण और अंग्रेजी प्रवक्ता बबीता की सराहना की। बताया कि दोनों शिक्षकों ने टीम को तकनीकी और मानसिक रूप से तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें