फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: काल ने 14 दिन तक किया विशाल का पीछा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। परिजन ने बताया कि एडीसी कार्यालय एवं क्रीड के कर्मचारी विशाल के पीछे काल 14 दिनों से लगा हुआ था। 19 नवंबर को वह अपनी बाइक से सोनीपत के अस्पताल में भर्ती ससुर का हालचाल पता करने गए थे। वापस आते हुए ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी थी। सड़क पर सिर के बल गिरे थे। हेलमेट पहने होने के कारण सिर का बचाव हो गया। गंभीर चोट नहीं लगी।
19 नवंबर के हादसे के बाद से उनका अपनी ढाई साल पुरानी बाइक से मन उठ चुका था। उन्होंने बाइक को चलाना बंद कर दिया था। सहकर्मी संजीव के साथ ही करनाल में ड्यूटी पर आने लगे थे। बुधवार को सुबह घर से निकलने से पहले उन्होंने बेटे आयुष को ई-स्कूटर दिलाने का वादा किया था। बेटे ने बताया कि पापा कह रहे थे, अब बाइक नहीं चलाएंगे। ई-स्कूटर खरीदेंगे और उस पर ही घूमा करेंगे। इस हादसे के बाद से वह अपने सहकर्मियों से भी कार खरीदने पर चर्चा करते थे। हालांकि उनकी आर्थिक स्थिति उतनी अच्छी नहीं थी। इस बीच इस हादसे ने परिवार की खुशियों और विशाल की योजनाओं पर पानी फेर दिया है। परिवार में उनकी पत्नी, बेटा आयुष और एक बेटी है। बेटा नीलोखेड़ी से बीटेक कर रहा है। बेटी तनवी दसवीं कक्षा में पढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बहनों के इकलौते भाई
विशाल अपने परिवार का एकमात्र सहारा थे। उनके माता और पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। तीन बहनें हैं, जोकि शादीशुदा हैं। जीजा संदीप रोहिला ने बताया कि बड़ी बहन की बेटी की शादी की तैयारी थी। 25 नवंबर को पानीपत में सगाई समारोह भी हुआ था। इसमें वह खुशी से शामिल हुए थे। पूरा परिवार इकट्ठा हुआ था। सभी वहां से हंसी-खुशी अपने घरों के लिए चले गए थे। उसके बाद से ही फोन पर लगातार विशाल से बात होती थी। बुधवार सुबह फोन मिलाया तो किसी और ने उठाया। उन्हें हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें