फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नेचरों ने दो महिलों के कानों से झपटी बालियां, महिला को लगी चोट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को बाइक सवार दो स्नेचर्स ने अलग-अलग जगहों पर दो वारदातों को अंजाम दिया और दो महिलाओं के कानों से सोने की बालियां झपट ले गए। एक वारदात में स्नेचर ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला के कानों से बालियां झपटी है, जबकि दूसरे मामले में प्लाट में काम कर रही महिला से पता पूछने के बहाने आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-13 निवासी बुजुर्ग महिला सावित्री देवी ने बताया कि वह 13 अप्रैल की शाम को घर के अंदर बरामदे में बैठी थी तो एक अज्ञात युवक जिसकी उम्र करीब 20 वर्ष थी, अंदर आया और उसके कानों से सोने की बालियां झपट कर भाग गया। आरोपी युवक ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था, इस कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। वारदात के बाद आरोपी बिना नंबर वाली बाइक से फरार हो गया। दूसरे मामले में गांव शाहपुर निवासी कृष्णा देवी ने बताया कि 13 अप्रैल को वह घर से अपने प्लाट में उपले बनाने के लिए गई हुई थी। उस समय करीब 12 बजे हुए थे। तभी एक लड़का बाइक पर आया और नरेश का घर पूछने लगा। महिला ने पता बताया तो युवक आगे बढ़ गया और फिर दुबारा लौटकर कानों की बालियां झपट ले गया। इस दौरान महिला के कान पर चोट भी लग गई। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें