फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल शाम से बदल जाएगा मौसम, दो दिन हो सकती है बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं खरीद के बीच किसानों को लगातार बारिश की चिंता सता रही है। बुधवार की शाम को भी आसमान में छाए बादल किसानों को डराते नजर आए, हालांकि कुछ देर के बाद घटाएं छंट गई और किसानों ने राहत की सांस ली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह स्थिति 15 और 16 अप्रैल को भी देखी जा सकती है, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि 17 और 18 अप्रैल को बारिश के आसार हैं। ऐसे में किसानों को फसल के सुरक्षित भंडारण की सलाह दी गई है। बताया गया कि यदि किसान 16 अप्रैल की रात से गेहूं को मंडियों में ले जाएं तो तिरपाल आदि की व्यवस्था जरूर करें, अन्यथा गेहूं भीग सकता है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान की जिला कृषि मौसम सेवा के कृषि विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर पश्चिमी भारत में हवा का दबाव कम हो रहा है, जिसके कारण प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियां उत्पन्न हो रही हैं। इसमें करनाल सहित हरियाणा के कई जिलों में मौसम में बदलाव के आसार हैं। करनाल जिले में 15 व 16 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा, हालांकि आसमान पर बादलों की आवाजाही रह सकती है, लेकिन 16 अप्रैल की शाम से मौसम बदल सकता है। 17 व 18 अप्रैल को गरज के साथ बूंदाबांदी और कुछ क्षेत्रों में बारिश की प्रबल संभावना है। एमडीआरआई की जिला कृषि मौसम सेवा के विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि किसान अभी फलदार पौधों व सब्जियों में पानी न लगाएं। अपनी फसल का सुरक्षित भंडारण करें। शुक्रवार की शाम से यदि गेहूं को मंडियों आदि में ले जाना हो तो तिरपाल आदि की व्यवस्था जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें