फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरनैली कॉलोनी के हरविंदर का निकला अधजला शव

Tue, 22 Oct 2013 10:04 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पहले गांव सैयदपुरा के निकट नहर किनारे मिले अधजले युवक के शव की पहचान हो गई है। युवक की पहचान शहर की जरनैली कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय हरविंदर सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


युवक मूल रूप से गांव दरड़ का निवासी था। पहचान के बाद थाना सदर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए डॉक्टरों के बोर्ड को बुलवाया लेकिन बोर्ड ने मौके के तथ्यों की सही जानकारी के लिए शव को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है।

पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर हरविंदर से लूट, हत्या व शव को खुर्द बुर्द करने का मामला दर्ज कर आरोपियाें की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि हरविंदर ने शुक्रवार को डेढ़ लाख रुपये में अपना टैंपो बेचा था। शनिवार को हरविंदर टैंपो की राशि लेकर अपने घर से गया था।
विज्ञापन


सोमवार रात उसकी हत्या कर शव को खुर्द बुर्द करने की जानकारी पुलिस से हासिल हुई। मृतक के चाचा श्रवण सिंह व सुखविंदर सिंह ने बताया कि शनिवार को हरविंदर की जिन-जिन लोगों से बात हुई है। उसके मोबाइल से ही इस बात का खुलासा हो पाएगा। अब पुलिस मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए कॉल डिटेल के आधार पर जांच कर रही है।

रविवार को थाना सदर पुलिस ने गांव सैयदपुरा की नहर के समीप से अधजला शव बरामद किया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने के बाद शव को पहचान के लिए मोर्चरी भिजवा दिया था। प्रशिक्षणाधीन डीएसपी रमेश गुलिया ने बताया कि मृतक के परिजनों का आरोप है कि हरविंदर घर से करीब डेढ़ लाख रुपये लेकर गया था लेकिन पुलिस को शव के समीप से किसी प्रकार की राशि व मोबाइल बरामद नहीं हुआ। फिर भी पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई की है। उम्मीद है कि जल्द ही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तार कर लेगी।

करेंट से एक की मौत
दीवार की तराई करते समय ऊपर से गुजर रहे तार से करेंट लगने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई की है। निसिंग के गांव कुंजपुरा का रहने वाला 25 वर्षीय कर्मपाल राजमिस्त्री का काम करता था। मंगलवार को कर्मपाल गांव सैदपुरा में आया हुआ था।

सोमवार को जिस दीवार पर प्लसतर किया था, मंगलवार दोपहर को भोजन अवकाश से पूर्व कर्मपाल उस दीवार की तराई कर रहा था। तराई करते समय पानी तार पर पड़ गया। इसी दौरान करेंट ने कर्मपाल को जकड़ लिया। कर्मपाल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। कर्मपाल के भाई के साले वीरभान के बयान पर कार्रवाई की गई है।

हादसे में कुरुक्षेत्र की महिला की जान गई
करनाल में घरौंडा के ढाबे के समीप कार से उतर रही महिला की अज्ञात बस की चपेट में आने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतक के पति के बयान पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कुरुक्षेत्र के गांव बाबैन की रहने वाली 35 वर्षीय ऋतु सोमवार देर शाम अपने परिजनों के साथ कार में दिल्ली जा रही थी। घरौंडा के समीप चाय पीने के लिए जैसे ही ढाबे पर रुके, कार से उतरते हुए पीछे से आ रही बस ने ऋतु को अपनी चपेट में ले लिया। उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें