फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलवे दिखाने को छात्राएं बेताब, यूथ फेस्टिवल के लिए दिन-रात एक

Tue, 22 Oct 2013 12:28 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में यूथ फेस्टिवल को लेकर विद्यार्थी जमकर तैयारियों में जुटे हैं। यूथ फेस्टिवल 24 से 26 अक्तूबर तक केयू में आयोजित किया जाएगा। सभी प्रतिभागी अपनी ओर से बेहतर प्रदर्शन के लिए कड़ी मेेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन


अभ्यास का सिलसिला सुबह 9:00 से लेकर शाम 5:00 तक चलता है। यूथ फेस्टिवल में विभिन्न कालेजों से आए विद्यार्थी विभिन्न 28 प्रतियोगिताओं में अपना जलवा दिखाएंगे।

वहीं यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट के 83 विद्यार्थी इस यूथ फेस्टिवल में विभिन्न तरह की प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे। इसमें भाग लेने वाली ज्यादातर छात्राएं हैं। इसमें  33 छात्र एवं 50 छात्राएं भाग लेंगी।
विज्ञापन


यूथ फेस्टिवल में अपना परचम लहराने के लिए विभिन्न कालेजों और डिपार्टमेंट में विद्यार्थी इसके लिए अपने आपको तैयार कर रहे हैं। इसके लिए रोजाना 9 से 10 घंटे रिहर्सल की जा रही है।

छात्र अनिल शर्मा ने पिछले वर्ष रत्नावली में हरियाणवीं नाटक नया सवेरा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। वहीं  एमए वुमन स्टडी की छात्रा अंजली इस बार भी हरियाणवीं नाटक में लोहा मनवाने को तैयार है।

एमएससी मास कॉम अतिंम वर्ष की छात्रा नेहा शर्मा जिन्होंने पिछले साल हरियाणवी डांस में दूसरा स्थान प्राप्त किया था और इस बार प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए वें कड़ी मेहनत कर रही है। एमए मास कॉम अंतिम वर्ष के छात्र इंद्रजीत सिंह तूंबा बजाने के लिए आतुर है।

पिछले तीन वर्षोें से केयू यूथ फेस्टिवल में विजेता पुरस्कार प्राप्त करने वाली यूटीडी की टीम इस बार भी जोश और उत्साह के साथ मंच पर उतरने के लिए आतुर है। इन सब कलाकारों को प्रेरित करने के लिए शिक्षक भी समय-समय पर इनको प्रोत्साहित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें