फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार से दुर्व्यवहार पर तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

Thu, 09 Mar 2017 11:57 PM IST
karnal
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम के कार्यक्रम की कवरेज करने जा रहे और जाम में फंसी एंबुलेंस की वीडियो बनाने के मामले में पत्रकार को थाने में बैठाने के मामले में एसपी ने तीनों पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही तीनों की विभागीय जांच भी खोली गई है। इसकी जांच असंध डीएसपी वीरेंद्र सिंह करेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एक पत्रकार को अंबेडकर चौक पर पुलिस ने रोक लिया था। इस दौरान जाम में फंसी एक एंबुलेंस की वीडियो बनाने पर पुलिस ने पत्रकार को उठा लिया और उसे थाने में बैठा लिया। साथ ही उसके मोबाइल से वीडियो डिलीट कर दी। मामले को लेकर पत्रकारों ने इसकी शिकायत सीएम से की थी। वीरवार को एसपी जेएस रंधावा ने आरोपी एएसआई सुखबीर, हवलदार देवेंद्र और खुशीराम को सस्पेंड कर दिया। साथ ही तीनों की विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। इस बारे में एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने कहा कि पत्रकार हमारे समाज का चौथा स्तंभ है। कानून सभी के लिए बराबर है और किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं है, फिर चाहे वे कानून के रखवाले ही क्यों न हों? 

मीडिया को दबाना चाहती है सरकार : हरपाल
करनाल (ब्यूरो)। इनेलो के जिला प्रवक्ता हरपाल रोड़ ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार मीडिया के लोगों पर हमले हो रहे हैं। सीएम सिटी में पिछले तीन सालों में पत्रकारों पर हमले और पुलिस की ओर से अभद्र व्यवहार किए जाने की सबसे ज्यादा घटनाएं सामने आई हैं। खासकर सीएम के कार्यक्रमों में पत्रकारों के साथ धक्कामुक्की कर अपमानित करने का काम किया जाता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमले की इनेलो निंदा करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। इस सरकार से हर वर्ग दुखी हो चुका है। जब भी कोई व्यक्ति या संगठन जनता की आवाज को उठाने का काम करता है तो भाजपा सरकार और प्रशासन उन्हें दबाने और डराने का काम करते हैं। सरकार की शह पर ही पुलिस पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें