- पुरुष वर्ग में केरल ने आरपीएफ को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। अखिल भारतीय वॉलीबॉल क्लस्टर समूह वॉलीबाॅल प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन महिला वर्ग में झारखंड का मुकाबला आरपीएफ की टीम से हुआ। इसमें झारखंड की टीम 3-2 से विजेता रही। पुरुष वर्ग में केरल पुलिस की टीम ने आरपीएफ को 3-0 से शिकस्त दी।
राजस्थान बनाम हरियाणा के मुकाबला में राजस्थान 3-0 से विजेता रहा। पुंडुचेरी और सिक्किम के मुकाबले में पुंडुचेरी 3-2 से विजेता बनी। बीएसएफ का मुकाबला तेलंगाना पुलिस की टीम से हुआ, इसमें बीएसएफ 3-1 से विजेता बनी। ओडिशा और हरियाणा के बीच हुए मुकाबले में ओडिशा 3-0 से विजेता बनी।
मीडिया सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय वॉलीबॉल क्लस्टर समूह का समापन समारोह 11 मार्च को शाम तीन बजे मधुबन में होगा, इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। रविवार को हुए मुकाबलों में ओपी नरवाल, आयोजन सचिव, सुरेंद्र पाल, उपमहानिरीक्षक, विनोद कुमार, भूपेंद्र सिंह, पुष्पा खत्री, पुलिस अधीक्षक, हरियाणा पुलिस अकादमी मौजूद रही।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
सेपक-टकरा पुरुष वर्ग में : गुजरात की टीम ने दिल्ली को 2-1 से हराया, तमिलनाडु और हरियाणा के मुकाबले में तमिलनाडु ने 2-1 से जीत दर्ज की।
महिला वर्ग : गुजरात ने यूपी को 2-1 से हराया।