फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सूने मकान का ताला तोड़ जेवरात और नकदी चोरी

Mon, 16 Mar 2026 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

शहर के फूसगढ़ स्थित नरेंद्र कॉलोनी में बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर चोर लाखों रुपये के जेवरात, 26 हजार रुपये नगदी और जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गए। परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए बिहार के बेगुसराय जिले में अपने गांव में गया हुआ था। मकान मालिक सन्नी 14 मार्च को घर पहुंचे। शिकायत पर सेक्टर 32,33 थाना पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


सन्नी कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 7 फरवरी को परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने गए थे। उनका घर बंद पड़ा हुआ था। पड़ोस के लोगों ने उन्हें फोन पर घर का ताला टूटा होने की बात कही। उन्होंने 14 मार्च को आकर देखा तो घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे। चोर उनकी माता के सोने के गहने, पांच जोड़ी चांदी की पायल और चार महीने की बच्ची की पायल और कंगन चोरी कर ले गए। घर में रखे करीब 26 हजार रुपये और अहम दस्तावेज भी उठाकर ले गए। इनमें पासपोर्ट, दसवीं व बारहवीं की मार्कशीट और प्रॉपर्टी से जुड़े कागजात शामिल हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज जांच रही है। ताकि चोरों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें