- देर रात रसाेई की खिड़की ताेड़कर घर में घुसे चोर
संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। सालवन गांव में रात काे रसाेई की खिड़की पर लगी जाली ताेड़कर चाेर घर में घुसे और लाखाें रुपये के गहने व 20 हजार रुपये की नकदी चाेरी कर फरार हो गए। दरवाजे की आवाज सुनकर मकान मालिक उठा ताे सारी लाइटें खुली मिलीं। जब उसने अलमारी चेक की तो उसके अंदर से 16 ताेला साेना, 92 ताेला चांदी गायब थी।
सालवन गांव निवासी सतपाल शर्मा ने असंध थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात काे वह परिवार के साथ साेया था। साेने से पहले घर के सारे दरवाजे बंद किए थे। रात 12 बजे उन्हें दरवाजा खुलने की आवाज सुनाई दी। जब उसने उठकर देखा ताे घर के सभी कमरों की लाइट खुली थी और दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखा तो रसोई की खिड़की की जाली उखाड़ी थी। घर के दूसरे कमरे चेक किए तो सारी अलमारियों के ताले टूटे थे और सामान बिखरा था।
अलमारी के अंदर चेक करने पर पता चला कि अलमारियों में रखे सोने और चांदी के गहनों के साथ-साथ 20 हजार रुपए की नकदी गायब थी। उनकी अलमारी में 30 ग्राम सोने के दो कड़े, सोने का एक हार, सोने का एक लोकेट और सोने की एक नाथ, दो झुमके, दो लेडीज अंगूठी, दो जेंट्स अंगूठी, दो चेन, दो चांद और चांदी की चार पाजेब, चांदी के 10 सिक्के, एक हार, जोड़ी चांदी की एक चुटकी और जोड़ी चांदी की एक कडोली गायब थे।
लाेगाें में पुलिस के प्रति राेष
सालवन गांव में इससे पहले भी कई घराें में चाेरी हाे चुकी है, लेकिन पुलिस एक भी आरोपी को नहीं पकड़ सकी है जिससे लोगों में रोष है। दाे दिन पहले भी चाेराें ने दाे घराें काे निशाना बनाते हुए दाे माेबाइल व साेने के आभूषण चुराए थे। ग्रामीणाें का आरोप है कि अगर पुलिस रात काे गश्त करती ताे चाेराें के हाैसले इतने बुलंद न हाेते।