फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: असंध की चार अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, निर्माण ध्वस्त

विज्ञापन
1003 असंध क्षेत्र में डीपीसी तोड़ती डीटीपी की जेसीबी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिला नगर योजनाकार, करनाल की टीम ने वीरवार को असंध क्षेत्र में चार अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। इसमें चहारदीवारी, भवनों की डीपीसी सहित कई कच्ची-पक्की सड़कों को ध्वस्त किया गया। लगातार अवैध कॉलोनियों पर हो रही कार्रवाई से अवैध रूप से प्लाटिंग करने वालों में खलबली मच गई है।
जिला नगर योजनाकार की टीम तीन दिनों से लगातार तोड़फोड़ की कार्रवाई कर रही। बुधवार को टीम ने करनाल के आसपास की छह अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की थी, वीरवार को असंध क्षेत्र में कार्रवाई की गई। पहली अवैध कॉलोनी लगभग तीन एकड़ में कैथल रोड पर स्थित है जिसमें डीपीसी तोड़ी गई। दूसरी अवैध कॉलोनी लगभग चार एकड़ में सफीदों रोड पर मिलन पैलेस के पास मिली, यहां कच्ची सड़कों को तोड़ी गई। तीसरी अवैध कॉलोनी लगभग तीन एकड़ में सफीदों रोड पर रजवाहे के साथ स्थित है, जिसमें सभी डीपीसी व कच्ची सडकों के विरुद्ध तोडफोड़ की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथी अवैध कॉलोनी लगभग 8.5 एकड़ में मलिकपुर रोड पर स्थित है जिसमें सभी डीपीसी व कच्ची सड़कों के विरुद्ध तोड़फोड की कार्रवाई की गई। जिला नगर योजनाकार की टीम के साथ ड़यूटी मजिस्ट्रेट व थाना असंध पुलिस भी रही। इन अवैध कॉलोनियों में प्लॉट बेचने वालों को लोगों का धन वापस करने के निर्देश दिए गए, अन्यथा एफआईआर कराने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें