फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पोस्टर में जतिन और मॉडल में आरती ने मारी बाजी

Sat, 07 Dec 2024 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ।

जिसमें कक्षा 6 से 12वीं के विद्यार्थियों ने रोल प्ले, पोस्टर मेकिंग एवं मॉडल मेकिंग में उत्साह पूर्वक भाग लिया। विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए प्रधानाचार्य वंदना चावला पहुंचीं। उन्होंने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि प्राप्त ज्ञान को अपने विचारों को पोस्टरों, मॉडलों तथा रोल प्ले के माध्यम से व्यक्त करने से प्रतिभा में निखार आता है।

उन्होंने कहा कि दिए गए विषयों फूड हेल्थ एंड हाइजीन, ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन, नेचुरल फार्मिंग,डिजास्टर मैनेजमेंट, मैथमेटिक्स मॉडलिंग एंड कंप्यूटेशनल थिंकिंग, वेस्ट मैनेजमेंट और रिसोर्स मैनेजमेंट पर बच्चों ने मॉडल मेकिंग और पोस्टर मेकिंग के माध्यम से अपने विचारों को पुख्ता तरीके से पेश किया। एबीआरसी सुनंदा व शैलजा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर प्रियंका, पूजा, सविता, अनुपमा, अनिल आर्य, रजत शर्मा, सुखविंद्र और डॉ. बारु राम मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह रहे परिणाम : पोस्टर मेकिंग : फूड हेल्थ एंड हाइजीन में जतिन प्रथम, सिमरन द्वितीय। ट्रांसपोर्ट कम्यूनिकेशन में मनोज प्रथम, अंकित द्वितीय। नेचुरल फार्मिंग में जगजीत प्रथम, लवप्रीत द्वितीय। डिजास्टर मैनेजमेंट में धीरज प्रथम, सिमरन द्वितीय। गणित में मोक्षिका प्रथम, वेस्ट मैनेजमेंट में वंश द्वितीय रहे। रिसोर्स मैनेजमेंट तनु प्रथम और रितिका द्वितीय रही।

मॉडल : फूड हेल्थ एंड हाइजीन में आरती प्रथम, राधिका द्वितीय। ट्रांसपोर्ट कम्यूनिकेशन में जतिन प्रथम, विराज द्वितीय। नेचुरल फार्मिंग में जयदेव प्रथम, नमन द्वितीय। डिजास्टर मैनेजमेंट में अखिल प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय। गणित मॉडलिंग में गुरमीत प्रथम, हिमांशी द्वितीय। वेस्ट मैनेजमेंट में खुशी प्रथम, आर्यन द्वितीय। रिसोर्स मैनेजमेंट में नैंसी प्रथम, अरमान द्वितीय।
विज्ञापन


रोल प्ले : फूड हेल्थ एंड हाइजीन में वंशिका प्रथम, सोनाक्षी द्वितीय। ट्रांसपोर्ट कम्यूनिकेशन ईशा द्वितीय। नेचूरल फार्मिंग में सुशांत प्रथम, वंदना द्वितीय। कशिश प्रथम, हर्ष द्वितीय। गणित में वंशी प्रथम, हिमांशु द्वितीय। वेस्ट मैनेजमेंट में वंदिता प्रथम, पूजा द्वितीय। रिसोर्स मैनेजमेंट में दिशा प्रथम और शगुन द्वितीय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें