फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नागरिक अस्पताल में जन औषधि केंद्र शुरू, मिलेंगी सस्ती दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नागरिक अस्पताल में जन औषधि केंद्र शुरू हो चुका है। मरीजों को जो दवा बाहर मेडिकल स्टोरों से महंगे दाम में खरीदनी पड़ती है अब वह दवा इस केंद्र पर सस्ते दाम पर मिलेगी।
वैसे तो अस्पताल में मरीजों को निशुल्क दवा मिलती है, लेकिन कई बार डॉक्टर ऐसी दवा लिख देते हैं जो नागरिक अस्पताल की डिस्पेंसरी में नहीं होती।
मरीज को अस्पताल से बाहर मेडिकल स्टोर से वह दवा खरीदनी पड़ती है, लेकिन उन दवाइयों की कीमत बहुत अधिक होती है। जिससे गरीब मरीज की जेब ढीली हो जाती है। अस्पताल में जन औषधि केंद्र के लिए अलग से केबिन बनाया गया है। जहां से मरीज दवा ले सकता है। नागरिक अस्पताल में हर रोज 1500 से 2 हजार के करीब मरीज इलाज कराने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 से 80 प्रतिशत मिलेगी छूट : जन औषधि केंद्र पर करीब दो हजार प्रकार की दवाइयों मिलेंगी। इससे अलग 300 प्रकार के ऑपरेशन के दौरान उपयोग होने वाले उपकरण भी मिलेंगे। फिलहाल केंद्र में यह भी रिकॉर्ड बनाया जा रहा है कि डॉक्टर कौन-कौन सी दवा लिख रहे हैं, ताकि उन दवाइयों को भी केंद्र में रखा जा सके। अस्पताल के सभी डॉक्टरों से भी राय ली गई है कि कौन-कौन सी दवाइयां रखी जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें