फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई : दाखिले के लिए 21 अगस्त तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। आईटीआई में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों को पांच दिन का अतिरिक्त समय मिल गया है। विभाग ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जिसके बाद अब विद्यार्थी 21 अगस्त तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। यह पंजीकरण ऑनलाइन मोड पर होंगे। कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने पंजीकरण की तिथि में संशोधन किया है।
विभाग की ओर से इसे पोर्टल पर अपडेट करते हुए संस्थानों में भी पत्र भेज दिया है। पहले विभाग की ओर से 16 अगस्त पंजीकरण की अंतिम तिथि तय की गई थी। वहीं विभाग ने अभी तक दस्तावेज सत्यापन संबंधी शेड्यूल जारी नहीं किया है और न ही मेरिट लिस्ट जारी करने की तिथि घोषित की है। अधिकारियों का कहना है कि पंजीकरण होने के बाद अंतिम समय पर ही शेड्यूल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अभी तक करनाल की बाबू मूलचंद जैन राजकीय आईटीआई में 8300 पंजीकरण हुए हैं। जबकि अभी तक जिले की अन्य आईटीआई में आवेदन कम हैं। विभाग इसका कारण त्योहार व छुट्टियां बता रहा है। गत सप्ताह रक्षाबंधन, दूसरे शनिवार रविवार की छुट्टी थी। वहीं सप्ताह के शुरुआत में 15 अगस्त की छुट्टी थी। छुट्टी होने के कारण रजिस्ट्रेशन बहुत कम हुए हैं। ऐसे में विभाग ने आवेदन की तिथि में संशोधन किया है।
विज्ञापन

आईटीआई के प्राचार्य धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यार्थी संस्थान आकर भी पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण सुविधा निशुल्क है। विद्यार्थियों को केवल फीस देनी होगी। इसके अतिरिक्त किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। अनुदेशक जसविंद्र संधू ने बताया कि विद्यार्थियों के संस्थान में सहायता केंद्र बनाए गए हैं, जहां से विद्यार्थी परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें