फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आईटीबीपी के जवान की खाई में गिरने से गई जान

Sat, 25 Jan 2025 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मूनक (करनाल)। गश्त के दौरान पैर फिसलने से आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के जवान की मौत हो गई। मृतक एसआई कृष्ण अरुणाचल प्रदेश स्थित चीन सीमा पर तैनात थे। शनिवार को जवान का पार्थिव शरीर करनाल पहुंचेगा, इसके बाद गांव में ही शव का अंतिम संस्कार होगा।

अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा पर कृष्ण अपनी टीम के साथ बुधवार रात करीब 12 बजे गश्त कर रहे थे। पहाड़ियों से पैर फिसलने के कारण ड्यूटी पर ही उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर घर पर ग्रामीणों व रिश्तेदारों का पहुंचना शुरू हो गया है। मूनक के फौजी डेरा से निवासी 51 वर्षीय कृष्ण 1993 में आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। उन्होंने करीब 31 वर्ष तक अपनी सेवाएं दीं।
विज्ञापन

जवान के 75 वर्षीय पिता राम सिंह ने बताया कि कृष्ण उनके छह बेटों में सबसे बड़ा था। कृष्ण ने 10वीं की पढ़ाई के बाद मोटर मैकेनिक का कोर्स किया था। इसी मैकेनिक पद पर इंडियन तिब्बत बॉर्डर पुलिस में भर्ती हुआ। उन्होंने बताया कि कृष्ण ने ज्यादातर सेवा चीन सीमा के बर्फीले व पहाड़ी क्षेत्र में की। इसके अलावा दो बार असम, नक्सलवादी क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश के चंबा में भी उसकी तैनाती रही।
विज्ञापन


सरपंच प्रतिनिधि ओम प्रकाश ने बताया कि कृष्ण के पिता थोड़ी सी जमीन में खेती बाड़ी कर अपने बेटों को लायक बनाया था। बड़ा बेटा इंडियन तिब्बत पुलिस बोर्ड में तैनात था। दूसरा बेटा हरियाणा पुलिस में कमांडो तैनात है। तीसरा बेटा जो केनाल गार्डन की ड्यूटी कर रहा है। इसके अलावा अन्य तीन बेटे मेहनत मजदूरी व खेती बाड़ी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। मृतक कृष्ण की शादीशुदा तीन बेटी व एक बेटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें