फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली मीटरों में छेड़छाड करने वाले आरोपी को किया काबू, दो दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली एवं पानी विजिलेंस टीम ने बिजली के मीटरों में डिवाइस लगाकर स्लो करने वाले आरोपी वेल्डर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ने कई मामलों का खुलासा किया है।
विज्ञापन

बिजली एवं पानी विजिलेंस के एसआई उमेद सिंह ने बताया कि उन्हें बिजली निगम के सब डिविजन कार्यालय असंध से ऑनलाइन शिकायत मिली थी। जिसमें कुरलन गांव के पाला पर बिजली चोरी का आरोप था। जिसपर 15 हजार रुपये के करीब जुर्माना था। जब मामले की जांच की तो पता चला कि उसके बिजली मीटर में डिवाइस लगाता था। जिससे बिजली का मीटर स्लो चलता था और रिडिंग कम आती थी। इसके बाद उन्होंने एचसी राकेश कुमार, सिपाही प्रदीप कुमार व सिपाही बलवंत के साथ मिलकर आरोपी गुलाबदीन गांव बजाना कला गन्नौर सोनीपत के घर पर छापा मारा। जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की गांव में वेल्डिंग की दुकान है। वह बिजली का काम भी जानता है।
ढाई से तीन हजार रुपये लेता था आरोपी
जांच अधिकारी उमेद ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह मीटर में तार के नीचे एक डिवाइस लगाता था। जिससे बिजली का मीटर स्लो चलता था। उपभोक्ता का बिजली का बिल कम आता था। इसके काम के लिये वह एक व्यक्ति से ढाई से तीन हजार रुपये लेता था। ऐसे उसने करीब 60 हजार रुपये कमाये थे।
विज्ञापन

पहले गांव ताहरपुर में लगाया था डिवाइस
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पहले उसने पानीपत के ताहरपुर में बिजली के मीटर में यह डिवाइस लगाई थी। उन्होंने कुरलन में अपने रिश्तेदार के घर पाला राम के बिजली के मीटर में यह डिवाइस लगवाया था। इससे अलग भी कई लोगों के बिजली के मीटर में उन्होंने डिवाइस लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें